-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- When Will Pausha Putrada Ekadashi Be Celebrated
पौष पुत्रदा एकादशी की आ गई सबसे सटीक तिथि, संतानसुख के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें विधिवत पूजा
- Written By: सीमा कुमारी
Putrada Ekadashi: कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से संतान की कामना से इस एकादशी का व्रत विधि-विधान से रखता है, उसे जल्द ही खुशखबरी मिलती है और संतान को दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रप्त होता है।

कब मनाई जाएगी पौष पुत्रदा एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)
Paush Putrada Ekadashi 2025 Kab Hai: हिन्दू धर्म में पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यता के अनुसार, साल में दो बार पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। एक पौष के महीने में और दूसरा सावन के महीने में। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टि से पुत्रदा एकादशी का बड़ा महत्व है। इस साल पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर को रखा जाएगा।
जैसा कि नाम से प्रतीत होता है कि यह एकादशी संतान प्राप्ति, संतान की खुशहाली और उसकी लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। हिन्दू मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से संतान की कामना से इस एकादशी का व्रत विधि-विधान से रखता है, उसे जल्द ही खुशखबरी मिलती है और संतान को दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रप्त होता है।
ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इस साल पौष पुत्रदा एकादशी कब है, व्रत कब रखा जाएगा, शुभ मुहूर्त और पारण क्या समय क्या है-
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
कब मनाई जाएगी पौष पुत्रदा एकादशी
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होगी। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे समाप्त होगी।
सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए सामान्य जन 30 दिसंबर को पुत्रदा एकादशी मनाएंगे। वहीं, वैष्णणजन 31 दिसंबर को पुत्रदा एकादशी मनाएंगे।
देवशयनी एकादशी पर बन रहे है कई शुभ योग
ज्योतिषियों की मानें तो पुत्रदा एकादशी पर सिद्ध, शुभ, रवि योग और भद्रावास योग समेत कई दुर्लभ और मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। साथ ही वंश वृद्धि का वरदान भी प्राप्त होगा।
पौष पुत्रदा एकादशी पारण
पौष माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का पारण 31 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट के मध्य पारण किया जाएगा।
पौष पुत्रदा एकादशी संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार,पुत्रदा एकादशी की शुभ तिथि बड़ा शुभ होता है। कहा जाता है कि, इस दिन संतान प्राप्ति के लिए किया जाने वाला ज्योतिष उपाय बड़ा कारगर होता है।
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करें। उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें और हल्दी से तिलक करें। यह पूजन पति-पत्नी को एक साथ बैठकर करना चाहिए और पूजा के बाद ‘ॐ नमो नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
एकादशी के दिन तुलसी का पूजन करना भी शुभ माना गया है और पौष पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करें। ऐसा करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है और घर का माहौल पॉजिटिव होता है।
ये भी पढ़ें–‘विवाह पंचमी’ के दिन विधिवत पूजा से खुशहाल रहेगा वैवाहिक जीवन, जानिए इस दिन का श्रीराम से संबंध
संतान प्राप्ति की कामना से पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र, केले व चने का दाल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से घर में भी खुशहाली आती है।
When will pausha putrada ekadashi be celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














