नंदुरबार में विजय रैली के बाद बवाल, पेट्रोल बम से मचा कोहराम! पूर्व MLA के घर पर हुआ बड़ा हमला

Nandurbar Attack Shirish Chaudhary: नंदुरबार में नगर परिषद चुनाव के बाद हिंसा भड़क गई। शिंदे गुट के पूर्व विधायक शिरीष चौधरी के घर पर पथराव, 40-50 अज्ञात पर FIR दर्ज।
Mob attacks former Shiv Sena MLA Shirish Chaudhary's house in Nandurbar after Vice President elections.
पूर्व विधायक शिरीष चौधरी के घर पर पथराव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shiv Sena Shinde Faction Nandurbar: नंदुरबार नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर चुनाव के बाद निकली विजय रैली के दौरान हुए विवाद का असर शनिवार देर रात देखने को मिला। इस विवाद के बाद एक भीड़ ने अमलनेर से शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व विधायक शिरीष चौधरी के घर पर पथराव किया। लाठियों से लैस हमलावरों ने घर को नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शनिवार को नंदुरबार नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक शिरीष चौधरी के पुत्र प्रथमेश चौधरी निर्वाचित हुए थे। इसके बाद शहर में विजय जुलूस निकाला गया। जलका बाजार इलाके में जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद हुआ, जो हाथापाई और हल्के पथराव तक पहुंच गया।

दोनों पक्ष थाने पहुंचे और बयान दर्ज कराए गए। रात करीब 8-9 बजे दोनों गुटों में समझौता हो जाने के बाद उस समय कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, एक गुट ने कथित मारपीट का आक्रोश मन में रखते हुए देर रात शिरीष चौधरी के घर पर हमला कर दिया।

40-50 अज्ञात के खिलाफ FIR

इस मामले में शिरीष चौधरी की शिकायत पर 29 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमले के बाद नंदुरबार शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। नागरिकों का आरोप है कि यदि पुलिस ने दिन में ही एहतियाती कदम उठाए होते और समय पर कार्रवाई की होती, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।

एकनाथ शिंदे गुट के पूर्व विधायक शिरीष चौधरी ने हमले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबारियों ने उनके घर पर हमला किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावरों ने धारदार हथियारों और पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com