-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Visit These Places In The Country In January People Come From All Over The World
Places To Visit In January: जनवरी में देश की इन जगहों की करें सैर, दुनियाभर से आते हैं लोग
- Written By: रंजन कुमार
Places To Visit in January Month: जनवरी में कुछ जगहों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस महीने त्योहारों और कल्चर का माहौल ज्यादा देखने का मौका मिलता है। यहां दुनियाभर से लोग घूमने आते हैं।

जैसलमेर। इमेज-सोशल मीडिया
January Travel Places: जनवरी। साल का पहला महीना। इस महीने सर्द हवा में धूप की मिठास घुली होती है। खेतों में सरसों खिली होती है। पहाड़ों पर बर्फ चमक रही होती है। रेगिस्तान में रातें लोककथा जैसी लगती हैं। यही वजह है कि जनवरी यात्रा का स्वर्णकाल है। भारत को नजदीक से समझना है तो इस महीने में सफर पर निकलें। इस महीने देश अपनी पूरी सुंदरता, संस्कृति, मौसम के संतुलन के साथ दिखाई देता है। अधिकतर भारतीय स्थलों पर इस महीने में घूमना अच्छा फैसला बन सकता है। यहां दुनियाभर से लोग खिंचे आते हैं।
जनवरी में घूमना कई कारणों से खास है। इस महीने गर्मी नहीं होती। त्योहार और कल्चर पीक पर होते हैं। फोटोग्राफी और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए ये बेस्ट टाइम होता है। दरअसल, इस महीने में घूमना खुद को साल की शुरुआत में रिचार्ज करना है।
सम्बंधित ख़बरें
काशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस
फाइल निस्तारण के नाम पर मांगी 50 हजार रिश्वत; GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ी गई अंबिका
₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
जैसलमेर
जनवरी में यहां का रेगिस्तान भी दोस्ताना लगने लगता है। दिन में हल्की धूप, रात में ठंडी हवा, ऊपर सितारों से भरा आसमान। डेजर्ट सफारी, लोक संगीत, ऊंट की सवारी, सोनार किले की दीवारों से टकराती सर्द हवा के कारण यूरोप और रूस से आए पर्यटक इसे डेजर्ट ड्रीम कहते हैं। यहां डेजर्ट फेस्टिवल का माहौल बनता है, जो विदेशी सैलानियों को खासा आकर्षित करता है।

औली
उत्तराखंड स्थित औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहते हैं। बर्फ देखनी और उस पर चलना है, गिरना है, फिर उठकर हंसना है तो औली परफेक्ट है। यहां की स्कीइंग स्लोप्स इंटरनेशनल लेवल की मानी जाती हैं। फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया से आए स्की लवर्स यहां ट्रेनिंग और एडवेंचर को पहुंचते हैं। नंदा देवी की बर्फीली चोटियों के सामने खड़े होकर लगता है, जैसे प्रकृति ने तस्वीर खींच दी हो।

गोवा
जनवरी महीने में गोवा का क्रेज अलग लेवल पर होता है। न्यू ईयर की गूंज थमी नहीं होती है। बीच पार्टियां, सनसेट क्रूज, योग रिट्रीट, म्यूजिक फेस्टिवल सब अपने चरम पर होता है। यूरोपियन और रूसी टूरिस्ट्स के लिए गोवा सिर्फ बीच नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है। इस महीने में नमी कम होती है, जिस कारण घूमना आसान और मजेदार रहता है।
यह भी पढ़ें: 26 जनवरी की छुट्टी में घूमें ये बेहतरीन डेस्टिनेशन, इस बार घर पर नहीं दोस्तों के साथ मनाएं जश्न
कच्छ का रण
गुजरात के कच्छ के रण उत्सव के दौरान लोक नृत्य, हस्तशिल्प, संगीत और टेंट सिटी सब मिलकर एक अनुभव बनाते हैं, जिसे विदेशी सैलानी कल्चर ऑन व्हाइट कहते हैं। फुल मून नाइट पर सफेद नमक की जमीन पर पड़ती चांदनी देखने के लिए लोग महीनों पहले बुकिंग करा लेते हैं।

वाराणसी
ठंडी सुबह, गंगा पर तैरती धुंध, घाटों पर जलते दीप यह सिर्फ दृश्य नहीं, बल्कि अनुभूति है। विदेशी सैलानी यहां पार्टी करने नहीं, शांति और अर्थ खोजने आते हैं। सुबह की गंगा आरती, नाव से घाटों का दर्शन, बनारसी चाय तक जनवरी में वाराणसी अपने सबसे सुंदर रूप में होता है।
Visit these places in the country in january people come from all over the world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अखिलेश की सहमति से जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रहा बुलडोजर…SP पर AIMIM ने बोला हमला, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप
Jul 16, 2026 | 06:55 PMराशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत
Jul 16, 2026 | 06:54 PMबीच पर चिल कर रहे थे लोग, तभी सिर के ऊपर से गुजरा फाइटर जेट; तेज हवा में उड़ गए टेंट और छतरियां
Jul 16, 2026 | 06:51 PMमहाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
Jul 16, 2026 | 06:48 PMआगरा में वाल्मीकि समाज की महापंचायत: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग
Jul 16, 2026 | 06:46 PMएंबुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए रेड लाइट पर उतर गया इंजीनियर, वीडियो देख लोग बोले- ऐसे लोग ही असली हीरो
Jul 16, 2026 | 06:39 PM‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की असली वजह आई सामने, परेश रावल बोले- मामला कॉन्ट्रैक्ट का था, अक्षय कुमार से…
Jul 16, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM














