J&K में LoC के पास दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, गणतंत्र दिवस से पहले भारत को दहलाने की साजिश! सिक्योरिटी हाई अलर्ट

Jammu and Kashmir News: सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इन ड्रोनों का इस्तेमाल सीमा पर भारतीय सेना की पोजीशन जानने या फिर आतंकियों के लिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए किया जा रहा है।
jammu and kashmir multiple drone attempts report near line of control
LoC के पास दिखे पाकिस्तानी ड्रोन
Updated on

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास एक बार फिर से कई ड्रोन देखे गए, जिनमें से एक पर भारतीय सेना ने गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक, ये ड्रोन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही तैनात सैनिकों ने आसमान में इन ड्रोन को देखा, उन्होंने तुरंत अलर्ट हो गए और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। भारत-पाक सीमा पर नौ ड्रोन देखे गए, जिनमें से अधिकांश नौशेरा सेक्टर में नजर आए।

राजौरी जिले में शाम 6:35 बजे एक और ड्रोन देखा गया, जो टिमटिमाती रोशनी के साथ कलाकोट के धर्मसाल गांव से आया और भरख की दिशा में चला गया। इसके बाद शाम 7:15 बजे सांबा के रामगढ़ सेक्टर के चक बाबराल गांव के ऊपर एक ड्रोन कुछ मिनटों तक मंडराता रहा। इसी दौरान, शाम 6:25 बजे पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के पास मनकोट सेक्टर में भी एक ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई।

आतंकियों के लिए हथियार गिराने का शक

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इन ड्रोनों का इस्तेमाल सीमा पर भारतीय सेना की पोजीशन जानने या आतंकियों के लिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए किया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल जासूसी या हथियारों की सप्लाई के लिए करने की कोशिश की हो। हाल के दिनों में जम्मू और आसपास के इलाकों में ड्रोन दिखने की घटनाएं बढ़ी हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं।

पिछले दिनों भी देखे गए थे ड्रोन

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए थे, जिसके बाद ड्रोन दिखने की घटनाएं कम हो गई थीं। हालांकि, आज एक ही दिन में कम से कम पांच पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की सूचना मिली है। पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय धरती पर हथियार और नशीले पदार्थ गिराने की कोशिश की जा रही है।

इन ड्रोन की घटनाओं के बाद, एलओसी पर निगरानी तेज कर दी गई है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं ताकि इन ड्रोन के जरिए होने वाली किसी भी घुसपैठ को रोका जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com