- Hindi News »
- Religion »
- Know The Most Auspicious Time To Buy A Vehicle And A House On Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi 2025 Muhurat: गणेश चतुर्थी पर वाहन और घर खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए
Ganesh Chaturthi 2025 :अगर आप भी गणेश उत्सव के दौरान कुछ चीजें की खरीददारी करने के लिए सोच रहे है तो यहां बताये गए शुभ मुहूर्त को जरुर देख लें। आइए जानें वाहन खरीदने का मुहूर्त।
- Written By: सीमा कुमारी

ये है गणेश चतुर्थी 2025 वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
Ganesh Chaturthi 2025: विघ्ननहर्ता भगवान गणेश का जन्मोत्सव यानी गणेश चतुर्थी का महापर्व इस वर्ष 27 अगस्त बुधवार को पूरे श्रद्धा-भाव और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बाजारों में रौनक बढ़ गई है और मूर्तिकार गणपति की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता है गणपति सनातन धर्म में प्रथम पुज्य देवता माने जाते हैं। 10 दिन के महोत्सव में पहले दिन गणेश चतुर्थी पर बप्पा की स्थापना की जाती है साथ ही इस दिन कई लोग वाहन, घर, संपत्ति, आदि की भी खरीददारी भी करते हैं।
कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी या पूरे गणेश उत्सव के दौरान शुभ चीजों की खरीदारी करने पर लंबे समय तक सुख समृद्धि बनी रहती हैं। अगर आप भी गणेश उत्सव के दौरान कुछ चीजें की खरीददारी करने के लिए सोच रहे है तो यहां बताये गए शुभ मुहूर्त को जरुर देख लें। आइए जानें वाहन खरीदने का मुहूर्त।
सम्बंधित ख़बरें
Varda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली
Varada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026, आर्थिक तंगी से दूर करेगा ‘ऋणमुक्ति स्तोत्र’, यहां से करें नोट
Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी को कर लें ये 5 काम, सारे संकटों से मिलेगा छुटकारा!
ये है गणेश चतुर्थी 2025 वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषयों के अनुसार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है। इस दिन वाहन खरीदने के लिए दोपहर 3.44 से अगले दिन सुबह 5.57 तक शुभ मुहूर्त बन रहा है।
28 अगस्त – इस दिन कार, बाइक या कोई भी गाड़ी खरीदने के लिए सुबह 5.57 से अगले दिन 29 अगस्त को सुबह 5.58 तक शुभ मुहूर्त है. इस दिन ऋषि पंचमी है।
29 अगस्त – सुबह 5.58 से सुबह 11.38 तक शुभ मुहूर्त।
31 अगस्त – सुबह 5.59 – शाम 5.27 तक शुभ मुहूर्त।
5 सितंबर – सुबह 6.01 – 6 सितंबर, सुबह 3.12 तक मुहूर्त है।
जानिए गणेश चतुर्थी 2025 घर, संपत्ति खरीदने का मुहूर्त
गणपति की पूजा के साथ नए बिजनेस की शुरुआत, घर, वाहन, ज्वैलरी, प्रॉपर्टी खरीदना या फ्लैट बुक करने के लिए टोकन मनी देने, पर्सनल लोन लेने का काम करना शुभ माना जाता है।
29 अगस्त – सुबह 11.38 – 30 अगस्त, सुबह 5.58
क्यों गणेश उत्सव में खरीदारी का इतना महत्व है
हिन्दू धर्म में विध्नहर्ता गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है और किसी भी शुभ एवं मांगलिक कार्यो को करने से पहले विध्नहर्ता गणेश जी की पूजा जरुर की जाती है। कहा जाता है कि भगवान गणेश जी के बिना कोई कार्य सफल नहीं होता है। ऐसे में गणपति उत्सव के दौरान 10 दिन तक बप्पा घर-घर में विराजमान होते है।
ये भी पढ़ें-हरतालिका तीज पर क्या रहेगा सरगी का शुभ मुहूर्त? जानिए महत्व और पूजन विधि
ऐसे में कुछ शुभ चीज़ों को खरीदने पर उसपर गणपति जी का विशेष आशीर्वाद होता है और शुभ- लाभ की प्राप्ति होती है। इससे घर में मां लक्ष्मी आती हैं और समृद्धि में वृद्धि होती है।
Know the most auspicious time to buy a vehicle and a house on ganesh chaturthi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














