

Mumbai News In Hindi: मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के लिए केवाईसी करना अनिवार्य किया गया था। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 तक की समय-सीमा तय की गई थी।
राज्य में करोड़ों महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं, लेकिन अब तक करीब 30 लाख महिलाओं ने केवाईसी पूरी नहीं की है। इसी वजह से इन लाडली बहनों का लाभ बंद होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे महिलाओं में चिंता का माहौल बन गया है। लाडली बहन योजना के लिए कई शर्ते तय की गई हैं। इनमें महिलाओं के पति और पिता की केवाईसी करना भी अनिवार्य है।
यदि केवाईसी के दौरान यह पाया जाता है कि महिला के पति या पिता की वार्षिक आय 2।5 लाख रुपये से अधिक है, तो ऐसी महिलाओं का भी योजना का लाभबंद किया जाएगा। इसके अलावा, जिन महिलाओं ने अब तक केवाईसी पूरी नहीं की है, उनका लाभ भी रोका जाएगा।
राज्य की करीब 30 लाख लाडली बहनों ने अभी तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इनमें से लगभग सवा लाख महिलाएं अकेले सोलापुर। जिले की हैं। केवाईसी की समय-सीमा अब समाप्त हो चुकी है। कई महिलाओं को उम्मीद थी कि सरकार इस अवधि को बढ़ाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन 30 लाख महिलाओं को अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।