-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Time And Auspicious Time Of Hartalika Teej Sargi
हरतालिका तीज पर क्या रहेगा सरगी का शुभ मुहूर्त? जानिए महत्व और पूजन विधि
- Written By: सीमा कुमारी
Teej Sargi Time: हरतालिका तीज व्रत विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है और निर्जला रखा जाता है। कल सरगी का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है।

क्या है हरतालिका तीज सरगी का समय (सौ.सोशल मीडिया)
Hartalika Teej Sargi Time: सुहागिन महिलाओं के द्वारा रखा जाने वाला हरतालिका तीज का व्रत इस वर्ष 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह व्रत पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, जो पति-पत्नी के बीच प्रेम को बढ़ाता है। अविवाहित कन्याएं भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।
जैसा कि आप जानते है कि इसे कठिनतम व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन निर्जला उपवास रखा जाता है। हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत से पहले सरगी करने का विधान है। वहीं इस व्रत का समापन पारण के साथ किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल हरतालिका तीज व्रत के लिए सारगी का शुभ समय क्या रहने वाला है और इस दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
क्या है हरतालिका तीज सरगी का समय और शुभ मुहूर्त
ज्योतिषयों के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत में सरगी के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ माना जाता है। आप भोर में सूर्योदय से पहले सरगी कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:27 बजे से 5:12 बजे तक रहने वाला है। इस दौरान आप सरगी ग्रहण कर सकती हैं। इसके असला हरतालिका तीज व्रत का पारण चतुर्थी तिथि पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है।
जानिए सरगी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
- तीज और करवा चौथ जैसे उपवासों में सरगी का बड़ा महत्व माना जाता है।
- सरगी के साथ ही व्रत का आरंभ होता है, जिसमें मिष्ठान चीजें से लेकर फल आदि खा सकते है। इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है, जिसके बाद व्रत शुरू होता है।
- सरगी में नमक युक्त भोजन से बचना चाहिए।
- सरगी में आप ताजे मौसमी फल, जूस, नारियल पानी मेवे, मिठाई, खीर आदि ले सकती हैं।
- सरगी करने से पहले महिलाओं को स्नान आदि करके भगवान के समक्ष हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
जानिए हरतालिका तीज व्रत की महिमा
हरतालिका तीज पर महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर उन्हें पूजती हैं। यही नहीं पति की लंबी उम्र, तरक्की, सेहत, संतान प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत भी रखती है, जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है।
ये भी पढ़ें–कुंडली में अगर है राहु-केतु दोष, तो ‘गणेश चतुर्थी’ पर करें ये उपाय, विघ्नहर्ता हर लेंगे सारे कष्ट
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक यह दिन शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है, इसलिए उनकी उपासना रिश्तों में समझ, विश्वास और प्रेम का संचार होता है। इसलिए सनातन धर्म में इस व्रत का महत्व है।
What is the time and auspicious time of hartalika teej sargi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













