विधानसभा में छलका सीएम रेखा का दर्द! ट्रोलिंग पर हुईं भावुक, पूछा- क्या महिला होना ही मेरी गलती है?

Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा का माहौल शुक्रवार को उस वक्त भावुक हो गया, जब सीएम रेखा गुप्ता सदन में बोलते-बोलते आहत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा का माहौल शुक्रवार को उस वक्त भावुक हो गया, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में बोलते-बोलते आहत नजर आईं। आमतौर पर हंगामे और तीखी बहस के लिए पहचाने जाने वाले सदन में इस बार मुख्यमंत्री की पीड़ा गूंजती दिखी। मुद्दा था सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रही Memes Politics और आम आदमी पार्टी (AAP) पर लगाए गए गंभीर आरोप। मुख्यमंत्री ने सदन के पटल पर कहा कि उनसे मानवीय भूलवश अगर कोई शब्द गलत निकल जाता है, तो उसे लेकर मीम बनाकर उड़ाया जा रहा मजाक उन्हें अच्छा नहीं लगता। उन्होंने साफ कहा, “मैं भी इंसान हूं, गलती हो सकती है। लेकिन मेरी गलती पर हंसना एक मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि एक महिला का अपमान है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष उनकी Slip of Tongue को हथियार बनाकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com