-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Is It Auspicious To Relight Old Lamps On Diwali Or Not
दिवाली पर पुराने दीपक जलाएं या नहीं, सम या विषम संख्या में और कितने दीए जलाना है शुभ, जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
Deepak ke niyam:दिवाली दीपों का त्योहार नहीं है बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश की जीत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रतीक भी है। सही समय और विधि से दीपक जलाना घर में सुख, समृद्धि और शांति लाता है।

दीपक जलाने के महत्वपूर्ण नियम (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali deepak ke niyam: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को प्रकाश, समृद्धि और शुभ ऊर्जा का प्रतीक दिवाली का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। रोशनी के इस त्योहार का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। खासतौर पर, हिन्दू समुदायों को। इस त्योहार का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन घर-आंगन में दीप जलाने का विशेष महत्व होता है, क्योंकि दीपक न केवल अंधकार को मिटाते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी कृपा का भी प्रतीक माने जाते हैं।
लेकिन, कई बार लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या दिवाली पर पिछले साल के या पूजा में इस्तेमाल हुए पुराने मिट्टी के दीये को दोबारा जलाना शुभ होता है या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं इस विषय पर क्या कहते हैं नियम और क्या है दीप प्रज्वलन का सही तरीका भी।
दिवाली पर पुराने दीपक दोबारा जलाना शुभ होता है या नहीं:
सामान्य पूजा के लिए
वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मिट्टी के दीये को आमतौर पर एक बार ही प्रयोग में लाना शुभ माना जाता है। मिट्टी के पात्रों को एक बार पूजा में इस्तेमाल करने के बाद दोबारा प्रयोग शुभ नहीं होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
Gajanan Sankashti Chaturthi 2026: आर्थिक तंगी से लेकर हर परेशानी का मिलेगा समाधान, बस करें ये आसान उपाय
सावन की गजानन संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग! नोट करें तारीख, पूजा मुहूर्त
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
दिवाली की पूजा
कहते है किसी भी पूजा पाठ में इस्तेमाल हुई मिट्टी के दीयों को दोबारा प्रयोग करना अशुभ माना जाता है। अगर बात दीपोत्सव का महापर्व दिवाली की करें तो भूल कर भी इस प्रकार के दीयों को दोबारा प्रयोग करना अशुभ हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती भूल कर भी न करें।
यम दीपक
धनतेरस या नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली की रात को यमदेव के लिए जलाया जाने वाला पुराना दीपक सरसों के तेल के साथ जलाया जा सकता है।यह यमराज को समर्पित होता है और परिवार की अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए जलाया जाता है। इसलिए यहां आप मिट्टी के पुराने दीयों का इस्तेमाल कर सकते है।
खंडित या टूटी फूटी दीपक न जलाएं
दिवाली हो या कोई भी पूजा, टूटा हुआ (खंडित) दीपक जलाना अत्यंत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि खंडित दीपक जलाने से धन की हानि होती है और नकारात्मकता आती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
दीपक जलाने के महत्वपूर्ण नियम
दिशा का रखें ध्यान
दीपक को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके जलाना शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते समय उसकी लौ अंदर की ओर होनी चाहिए। यम दीपक धनतेरस/छोटी दिवाली को हमेशा दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए।
संख्या का रखें ध्यान
दिवाली पर दीपक की संख्या विषम में होनी चाहिए, जैसे 5, 7, 9, 11, 21, 51 या 108। आप अपनी इच्छा अनुसार कितने भी दीपक जला सकते हैं, लेकिन विषम संख्या शुभ मानी जाती है।
पहला दीपक
पूजा शुरू करते समय सबसे पहला दीपक मंदिर में जलाना चाहिए। घी का दीपक सरसों के तेल के दीपक से अधिक शुभ माना जाता है।
स्थान घर के मुख्य द्वार, लिविंग रूम, रसोई के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व), तुलसी के पौधे के पास, पीपल के पेड़ के नीचे और छत/बालकनी पर दीपक अवश्य जलाएं।
एक से दूसरा दीपक न जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक दीपक से दूसरे दीपक को कभी नहीं जलाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। दीपक को अलग-अलग करके जलाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- चार्तुमास खत्म होते ही ‘इस’ दिन से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू, 1 नवंबर से 2026 मार्च तक
दीप को बुझाना नहीं
पूजा के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दीपक किसी भी तरह से बुझे नहीं। दीपक को हाथ से या फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए। इसे माता लक्ष्मी का अनादर माना जाता है।
Is it auspicious to relight old lamps on diwali or not
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Aug 04, 2026 | 01:49 PMसुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
Aug 04, 2026 | 01:46 PMAir India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
Aug 04, 2026 | 01:43 PMChandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Aug 04, 2026 | 01:37 PMExplainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
Aug 04, 2026 | 01:36 PMPink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
Aug 04, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














