विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर

Vikram University: उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कृषि अध्ययनशाला में एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। जहां शरारती तत्वों ने सिंदूर का उपयोग कर दीवार पर तुम सब मरोगे लिख दिया।

Vikram University Ujjain Threat News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कृषि अध्ययनशाला में सोमवार तड़के एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। विश्वविद्यालय की नवनिर्मित इमारत के मुख्य द्वार के पास अज्ञात शरारती तत्वों ने कुंकू (सिंदूर) का उपयोग कर दीवार पर "तुम सब मरोगे" लिख दिया। सुबह जब शिक्षक, कर्मचारी और छात्र वहां पहुंचे, तो इस भयावह संदेश को देखकर पूरे परिसर में दहशत फैल गई। संदेश लिखने का तरीका और कुंकू का उपयोग किसी तांत्रिक क्रिया या गंभीर मानसिक विक्षिप्तता की ओर इशारा कर रहा है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर इसे किसी की शरारत माना जा रहा है, लेकिन धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों और छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी है और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर उच्च शिक्षण संस्थानों में बाहरी तत्वों के प्रवेश और सुरक्षा मानकों पर चिंता बढ़ा दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com