सिक्किम भारत की 'अष्टलक्ष्मी' का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO

PM Narendra Modi Sikkim Visit: गंगटोक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बताते हुए कांग्रेस को सिक्किम के विकास में बाधा बताया। पीएम मोदी ने सिक्किम को अष्टलक्ष्मी बताया। देखें वीडियो।

PM Modi on Sikkim Development Projects: सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर गंगटोक में पीएम मोदी गंगटोक पहुंचे। पीएम मोदी ने सिक्किम दौरे पर गंगटोक में एक रैली में लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सिक्किम यात्रा के दौरान गंगटोक में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों की सादगी और सौम्यता की प्रशंसा करते हुए राज्य को भारत की 'अष्टलक्ष्मी' का हिस्सा बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिक्किम के लिए भाजपा की सरकार जो अब कर रही है उसे बहुत पहले कर लिया जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इस राज्य के विकास में लागातार बाधा खड़ी करती रहीं। इस वीडियो में देखिए पीएम मोदी के दौरे के दौरान कैसे लोगों में जोश भर गया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com