

Vivah Muhurat In November 2025: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ एवं मांगलिक काम को करने के लिए सबसे पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। खासतौर पर, शादी विवाह में। ऐसी मान्यता है कि शुभ और मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त में करने से सफल, निर्विघ्न और फलदायी होते हैं।
यह वह खास समय होता है जब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति शुभ मानी जाती है, और यह ज्योतिषीय गणना के आधार पर निर्धारित होता है। अगर बात करें शादी की तो इसके लिए हर कोई बेस्ट से बेस्ट मुहूर्त को चुनना चाहता है।
सनातन परंपरा में चातुर्मास खत्म होने के बाद जैसे ही देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की पूजा संपन्न होती है, उसके बाद विवाह के उत्तम एवं शुभ मुहूर्त मिलने प्रारंभ हो जाते हैं। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार इस साल देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 01 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
ऐसे में यदि आप अपनी शादी का प्लान बना रहे हैं और आपको चातुर्मास खत्म होने का इंतजार है, तो जान लीजिए साल 2025 और साल 2026 में कब-कब बजेगी शहनाई।
इस साल नवंबर महीने में विवाह के सबसे उत्तम मुहूर्त 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 नवंबर 2025 को रहेगा।
यदि आप दिसंबर महीने में चट मंगनी पट शादी का प्लान बना रहे हैं तो नोट कर लीजिए इस दौरान विवाह के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सिर्फ 4 और 5 दिसंबर 2025 को रहेगा।
यदि आप चाहते हैं कि आप अपनी शादी 2026 में करना चाहते हैं तो जान लीजिए, इसकी शुरुआत फरवरी महीने से होगी। क्योंकि, जनवरी महीने में विवाह के लिए कोई शुभ एवं उत्तम मुहूर्त नहीं है।
फरवरी की 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 25, 26 तारीख को रहेंगे। कुल मिलाकर फरवरी 2026 में आपको विवाह की तमाम तारीखों का विकल्प रहेगा और आप इनमें से किसी भी तारीख को शादी के बंधन में बंध सकेंगे।
अगर आपका प्लान बसंती मौसम में विवाह करने का है तो आप मार्च में पड़ने वाली शादी की शुभ तारीखों में कोई एक चुन सकते हैं।
पंचांग के अनुसार मार्च महीने में विवाह के लिए 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 15 तारीखें सबसे उत्तम रहेंगी।