- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Tmc Isf Clash Video Viral Hooghly Khanakul Voting Fake Agents
हुगली के खानकुल मतदान केंद्र पर जमकर चले लात-घूंसे; TMC और ISF कार्यकर्ता के भिड़ंत का वीडियो आया सामने
West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हुगली जिले के खानकुल में टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

हुगली में भिड़े TMC और ISF कार्यकर्ता, फोटो- सोशल मीडिया
Bengal Assembly Elections Clashes: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान के दौरान हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में हुगली जिले का ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र खानकुल उस समय रणक्षेत्र बन गया, जब दो राजनीतिक दलों के समर्थक बूथ के भीतर ही आपस में भिड़ गए।
हुगली जिले के खानकुल विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान के दौरान भारी तनाव देखा गया। राजहाटी-1 पंचायत के अंतर्गत रामचंद्रपुर स्थित बूथ संख्या 147 पर स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब तृणमूल कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट के समर्थक आमने-सामने आ गए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर जमकर घूंसे और मुक्के बरसा रहे हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद बूथ परिसर के भीतर हुई इस मारपीट से वहां मौजूद मतदाताओं में दहशत फैल गई।
TMC-ISF open clash at Khanakul. ISF claims TMC faked papers & sat as a Polling Agent of their party. The accused has been chased out pic.twitter.com/LA8oAqnei9 — Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) April 29, 2026
फर्जी पोलिंग एजेंट के आरोप ने भड़काई चिंगारी
इस हिंसक झड़प की मुख्य वजह फर्जी पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति को लेकर लगाए गए आरोप हैं। आरोप लगाया गया है कि मतदान केंद्र पर नियमों के विरुद्ध एजेंटों को बिठाया गया था, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद बहस से शुरू होकर शारीरिक हिंसा तक पहुंच गया। खानकुल एक ग्रामीण क्षेत्र है और यहां के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक बनर्जी के ‘7 टैंक्स लेन’ वाले फ्लैट का क्या है रहस्य? सायोनी घोष का आया नाम, कोलकाता में मचा हड़कंप
बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?
साल 2021 में यहां क्या हुआ था?
पिछले विधानसभा चुनाव में खानकुल सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला था, जब यह सीट टीएमसी के हाथ से निकलकर भाजपा के पास चली गई थी। भाजपा के सुशांत घोष ने यहां से जीत हासिल की थी, जबकि टीएमसी के मुंशी नजबुल करीम करीबी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे थे। हुगली जिले में भाजपा की बढ़त के लिहाज से खानकुल एक महत्वपूर्ण जीत थी, जिसे बचाने के लिए इस बार भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
यह भी पढ़ें: बसंती में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़, वोटिंग के बीच भारी बवाल! देखें VIDEO
आज पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 150 से अधिक सीटों पर रिकॉर्ड 92% वोटिंग दर्ज की गई थी। आज के चरण में कोलकाता सहित कई संवेदनशील जिलों में वोट डाले जा रहे हैं, जहाँ खानकुल जैसी छिटपुट हिंसा की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
Bjp tmc isf clash video viral hooghly khanakul voting fake agents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मधुमक्खियों के झुंड ने मशीन ऑपरेटर को ऐसे घेरा, बैकहो लोडर के अंदर फंसा शख्स; वीडियो देख लोग हुए हैरान
May 21, 2026 | 05:16 PMFruit Pizza Recipe: घर पर बनाएं रंग-बिरंगा फ्रूट पिज्जा, बच्चों की पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रीट
May 21, 2026 | 05:16 PMपेट्रोल में अब मिलेगा ज्यादा Ethanol, सरकार का बड़ा फैसला, आपकी गाड़ी पर पड़ सकता है असर
May 21, 2026 | 05:14 PMनैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही टूट गईं पांच सांसें
May 21, 2026 | 05:12 PMCockroach Janata Party को मिला हेमंत ढोमे का समर्थन, बोले लोकतंत्र के लिए यह एक सकारात्मक संकेत
May 21, 2026 | 05:04 PMCCTV में कैद हुई कथित चोरी की घटना, दूध की क्रेट से पनीर निकालते दिखे तीन पर्यटक
May 21, 2026 | 05:03 PMराजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ
May 21, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














