

Bad Morning Signs:वास्तु शास्त्र को भारतीय संस्कृति में एक प्राचीन और महत्वपूर्ण विज्ञान माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह आंख खुलते ही जो चीज़ें सबसे पहले दिखाई देती है। उसका सीधा असर व्यक्ति के मन, ऊर्जा स्तर और पूरे दिन के कार्यों पर पड़ता है। कहा जाता है कि सुबह का पहला दृश्य ही दिनभर के विचारों, व्यवहार और परिणामों को प्रभावित करता है।
इसी कारण वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख किया गया है, जिन्हें सुबह बिस्तर से उठते ही देखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों का प्रथम दर्शन करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-सी चीजें हैं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में कोई आईना टूटा हुआ है, तो उसे सुबह देखने से बचना चाहिए। विशेष रूप से तैयार होते समय टूटा आईना देखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं और दिन में रुकावटें आ सकती हैं।
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही जिस प्रकार टूटा हुआ आईना देखना अशुभ होता है ठीक उसी तरह रसोई में जूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं होता। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता, तनाव और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए रात में ही बर्तन साफ कर देना बेहतर माना जाता है।
सुबह सबसे पहले झाड़ू देखना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इसे दरिद्रता और रुकावटों से जोड़ा जाता है।
बिस्तर से उठते ही बाथरूम का सीधा दर्शन होना वास्तु दोष माना जाता है।
फैला हुआ सामान अव्यवस्था का संकेत देता है, जिससे दिन की शुरुआत भ्रम और चिड़चिड़ेपन से हो सकती है।
सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना शुभ नहीं माना जाता है। घड़ी समय और प्रगति का प्रतीक मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में बंद या खराब घड़ी को अशुभ बताया गया है। सुबह उठते ही बंद घड़ी देखने से जीवन में रुकावटें और परेशानियां आने की मान्यता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही ईश्वर का स्मरण, प्राकृतिक प्रकाश, हरी पौधों की झलक या सकारात्मक प्रतीकों का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे विचारों के साथ होती है।