- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Transporters Strike Azad Maidan E Challan Protest Mumbai
महाराष्ट्र में थमेंगे वाहनों के पहिए! ई-चालान के खिलाफ 5 मार्च से ट्रक-बसों की हड़ताल, जानें क्या पड़ेगा असर
Maharashtra Transporters Strike: महाराष्ट्र में ई-चालान प्रणाली की विसंगतियों के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स ने 5 और 6 मार्च को आजाद मैदान में मोर्चे का एलान किया है। इससे सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Transporters Protest Against e-Challan: महाराष्ट्र में परिवहन विभाग की ई-चालान प्रणाली के खिलाफ राज्यभर के ट्रांसपोर्टर्स ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। ‘महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर्स एक्शन कमेटी’ के नेतृत्व में आगामी 5 और 6 मार्च को मुंबई के आजाद मैदान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आंदोलन में ट्रक, टेंपो, बस, ऑटो और ट्रॉली सहित लगभग 2 लाख से अधिक वाहन मालिकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे राज्य की रसद (logistics) और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।
क्यों नाराज हैं ट्रांसपोर्टर्स?
ट्रांसपोर्टर्स का मुख्य आरोप है कि ई-चालान प्रणाली पूरी तरह दोषपूर्ण और मनमानी है। ई-चालान प्रणाली में भारी जुर्माने और कथित उत्पीड़न के खिलाफ तमाम ट्रांसपोर्टर हड़ताल के साथ मुंबई के आजाद मैदान पर राज्यव्यापी प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से महाराष्ट्र में हो रहा है, जिसमें बसों, ट्रकों, ऑटो और ट्रॉलियों सहित विभिन्न परिवहन एसोसिएशन शामिल हैं। महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर्स एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित इस मोर्चे में मनमाने ई-चालान रद्द करने और सिस्टम में सुधार की मांग की जा रही है। एमएमआर में बस मालक संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र पाटिल ने कहा कि ई-चालान मनमाने ढंग से जारी किए जा रहे हैं, जिसका असर सभी पर पड़ रहा है।
सप्लाई चेन और परीक्षाओं पर खतरा
दो दिवसीय इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मुंबई, ठाणे और पुणे जैसे औद्योगिक शहरों में माल की आवाजाही पर पड़ेगा। दूध, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने का डर है। इसके अलावा, राज्य में वर्तमान में स्कूली परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बसों और ऑटो की हड़ताल छात्रों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
कोरची-नागपुर बस सेवा की शानदार वापसी! 5 साल का वनवास खत्म, MLA मसराम ने दिखाई हरी झंडी, जानें बस की नई टाइमिंग
Honda Activa ने महाराष्ट्र में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मुंबई-पुणे जैसे शहरों में 50 लाख यूनिट की बिक्री
Gadchiroli: क्या आपकी बेटी 14 साल की है? तो आज ही लगवाएं HPV टीका, गर्भाशय कैंसर के खतरे को जड़ से मिटाएं
स्मार्ट मीटर से खुल रहे बिजली चोरी के राज, वसई मंडल में 10 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा चुनाव: BJP ने फिर चौंकाया! विनोद तावड़े और रामदास आठवले समेत महाराष्ट्र से इन 4 दिग्गजों को दिया टिकट
सरकार ने की हड़ताप पर न जाने के अपील
इधर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक न ट्रांसपोर्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे हड़ताल पर न जाएं। इस समय स्कूली बच्चों की परीक्षाओं पर भी हड़ताल का असर पड़ सकता है। परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि गलत ई-चालान रद्द करने पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है। इसके लिए 5 मार्च को पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है।
Maharashtra transporters strike azad maidan e challan protest mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोरची-नागपुर बस सेवा की शानदार वापसी! 5 साल का वनवास खत्म, MLA मसराम ने दिखाई हरी झंडी, जानें बस की नई टाइमिंग
Mar 07, 2026 | 11:08 AMWomen’s Day Special: इस महिला दिवस घर की लेडीज को दें किचन से आजादी! बनाएं ये 3 शानदार डिशेज
Mar 07, 2026 | 11:06 AMHonda Activa ने महाराष्ट्र में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मुंबई-पुणे जैसे शहरों में 50 लाख यूनिट की बिक्री
Mar 07, 2026 | 11:06 AMसंपादकीय: विस्फोटक कारखानों की निगरानी क्यों नहीं, नागपुर में 19 मौतों का जिम्मेदार कौन?
Mar 07, 2026 | 11:05 AMGold-Silver Rate Today: आज भारत में सोना-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
Mar 07, 2026 | 10:59 AMGadchiroli: क्या आपकी बेटी 14 साल की है? तो आज ही लगवाएं HPV टीका, गर्भाशय कैंसर के खतरे को जड़ से मिटाएं
Mar 07, 2026 | 10:58 AMस्मार्ट मीटर से खुल रहे बिजली चोरी के राज, वसई मंडल में 10 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई
Mar 07, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM










