अजित पवार विमान हादसा: AAIB की जांच रिपोर्ट में भारी फर्जीवाड़ा! रोहित पवार के आरोपों से मचा हड़कंप

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार विमान हादसे की AAIB रिपोर्ट पर विधायक रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। तथ्यात्मक गलतियों और 'रेकी' के दावों के बीच अब इस मामले में CBI जांच की मांग तेज हो गई है।
Rohit Pawar On Ajit Pawar Plane Crash AAIB Report
रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Pawar On AAIB Report: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक रोहित पवार लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। उस विमान हादसे पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट पर रोहित पवार ने फिर सवाल खड़ा करते हुए सीबीआई के माध्यम से स्वतंत्र जांच की मांग की है।

जांच रिपोर्ट में तथ्यात्मक त्रुटियां

बुधवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित पवार ने कहा कि किसी भी वीआईपी या बड़ी दुर्घटना की जांच बेहद सावधानी से होनी चाहिए, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट तैयार करते समय कई तथ्यात्मक त्रुटियां सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में बारामती को जिला और वहां महानगरपालिका होने का उल्लेख किया गया, जो वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता। उन्होंने यह भी दावा किया कि रिपोर्ट में विमान के पेड़ से टकराने की बात कही गई है, जबकि घटनास्थल पर पेड़ नहीं थे। रोहित ने कहा कि “यदि गोली सिर में लगी हो और कोई कहे कि छाती में लगी, तो यह गंभीर चूक है,” उन्होंने जांच की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाया।

कई पहलुओं की जांच जरूरी

रोहित पवार ने यह भी कहा कि दुर्घटना से पहले कुछ लोगों द्वारा एयरपोर्ट की ‘रेकी’ किए जाने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जरूरी है। रनवे बदलने की कोशिश, इंजन की वैधता अवधि पार होने और पायलट की भूमिका जैसे तकनीकी पहलुओं की भी गहन पड़ताल होनी चाहिए। विधायक पवार ने सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश हुई तो सच्चाई सामने नहीं आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'हम राजनीति नहीं कर रहे हैं, किसी से दुश्मनी नहीं, लेकिन जांच पूरी पारदर्शिता और से होनी चाहिए'।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com