होली पर आज ही करें चुपचाप इन विशेष वस्तुओं का दान, ग्रहदोष से मिलेगी बड़ी राहत, भाग्योदय संभव

Holi 2026 Donation Remedies:होली पर कुछ खास वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इससे ग्रह दोष शांत होते हैं और भाग्य में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
Holi Astrology Tips 2026:
होली पर दान (सौ. Gemini)
Published on: 
Updated on: 

Holi Astrology Tips 2026:आज रंगों का त्योहार पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही जगह-जगह रंग और गुलाल की धूम देखने को मिल रही है। बच्चे पिचकारी से रंग बरसा रहे हैं तो बड़े एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं।

होली पर संध्याकाल तक शिववास योग का दुर्लभ संयोग

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, होली के शुभ अवसर पर संध्याकाल तक शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस समय भगवान शिव कैलाश पर मां पार्वती के साथ विराजमान माने जाते हैं। कहा जाता है कि इस अवधि में पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।

होली के दिन किन चीजों का दान करना शुभ

होली के दिन क्या दान करें?

होली के दिन गेहूं, तांबा, चांदी, गुलाल, होली के रंगों का का दान बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ अपनी क्षमता के अनुसार, कुछ दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे घर में खुशियों का वास होता है। साथ ही जीवन में बरकत बनी रहती है।

होली के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए?

  • सफेद चीजों का दान न करें

होली पर सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। यही नहीं, इस दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लगता है।

  • पैसों का दान न करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन पैसों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

  • कांच, लोहे या स्टील के बर्तनों का दान न करें

इस दिन कांच के अलावा लोहे या स्टील के बर्तनों का भी नदान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

  • सरसों तेल का दान न करें

होली वाले दिन सरसों तेल का भी दान नहीं करना चहिए। इन दिनों में सरसों तेल का दान करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें -

  • सुहाग की चीजें दान न करें

होली के दिन सुहाग की चीजें जैसे- चूड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि किसी को दान न करें।क्या दान करें

Navbharat Live
navbharatlive.com