

Shastra Negative Dreams :हर इंसान सोने के बाद सपने देखता है। सपने हर तरह के होते है। कुछ अच्छे होते है तो किसी को बहुत ही बुरे सपने आते है। जिसके कारण वह डर जाते है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन सपनों को लेकर कुछ अलग ही बातें बताता है।
स्वप्न शास्त्र का कहना है कि कई बार जिन सपनों को हम अच्छा मान लेते हैं, वे असल में आने वाले खतरे का संकेत होते है। वहीं कई सपने जो अशुभ प्रतीत होते हैं, वे आगे आने वाले अच्छे समय का संकेत दे सकते है। लेकिन व्यक्ति अक्सर इन्हें समझ नहीं पाता। ऐसे में आइए जानते है इस लेख में उन सपनों के बारे में-
यदि सपने में आपको अपनी मृत्यु दिखाई दे, तो ज्यादातर लोग डर जाते हैं और इसे अशुभ मानते है। लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में स्वयं की मृत्यु देखना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि भविष्य में आने वाला कोई बड़ा संकट टल चुका है।
यूं तो सनातन धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए दिवाली- धनतेरस जैसे पर्वों पर झाड़ू खरीदने की विशेष परंपरा है। ऐसे में लोग मान लेते हैं कि सपने में झाड़ू दिखना भी शुभ होता होगा। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यदि सपने में आपको झाड़ू जमीन पर रखी हुई दिखाई दे, तो यह संकेत है कि घर में कोई बड़ी परेशानी आने वाली है, क्योंकि सपने में दिखने वाला झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा और अनहोनी का प्रतीक माना जाता है।
बहुत से लोग मानते हैं कि सपने में सोना या चांदी देखना शुभ होता है और यह धन आने का संकेत है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यदि आपको नींद में सोना या चांदी दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि कोई आर्थिक संकट आने वाला है। व्यवसाय में लगाया गया पैसा डूब सकता है, धन चोरी हो सकता है या धन से जुड़ी अन्य परेशानियां आ सकती हैं।