-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Sachin Pilot Cm Hanuman Beniwal Si Bharti Maharally Political Crisis
पायलट को CM बना दो मेरे पूरे विधायकों का समर्थन, बेनीवाल के बयान से राजस्थान में सियासी घमासान
- Written By: सौरभ शर्मा
जयपुर के मानसरोवर में RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने SI भर्ती 2021 रद्द करने और RPSC के पुनर्गठन की मांग को लेकर महारैली की। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल व कांग्रेस नेता सचिन पायलट (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमाई हुई है। जयपुर में आयोजित एक बड़ी महारैली के दौरान एक तरफ जहां एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने की मांग ने जोर पकड़ा, वहीं दूसरी ओर हनुमान बेनीवाल का बयान सियासी हलकों में चर्चा का कारण बन गया। उन्होंने कहा कि अगर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाए, तो वे तीन विधायक देने को तैयार थे। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाईकोर्ट में एसआई भर्ती मामले पर सुनवाई होनी है। बेनीवाल की इस रैली और बयान से राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान बेनीवाल की जयपुर में आयोजित युवा आक्रोश महारैली ने न केवल बेरोजगारी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया बल्कि आरपीएससी को भंग कर उसके पुनर्गठन की मांग को भी हवा दी। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदेश के युवाओं का यह आंदोलन आजादी के पहले के संघर्ष से भी बड़ा है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से आए युवाओं ने चिलचिलाती गर्मी में भी रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
गहलोत सरकार को लेकर बड़ा दावा
रैली के दौरान बेनीवाल ने कहा कि अगर उन्हें सत्ता में आने की मंशा होती, तो पूर्व मुख्यमंत्री उनके पीछे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन विधायक देने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने शर्त रखी थी कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने इसे जाट और गुर्जर एकता से जोड़ा और कहा कि दोनों ही समाज भाई हैं और एकजुट होकर अपनी बात रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
RPSC पर सीधा निशाना, पुनर्गठन की मांग
उन्होंने कहा कि जब मंत्री और विधायक जेल जा सकते हैं तो आरपीएससी को भंग क्यों नहीं किया जा सकता। उनकी मांग है कि यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससी का पुनर्गठन किया जाए। साथ ही उन सभी भर्तियों की सीबीआई जांच हो, जिनमें गड़बड़ी हुई है। उन्होंने सरकार से खाली पड़े चार लाख पदों को भरने के लिए जल्द से जल्द भर्ती कैलेंडर जारी करने की अपील की। बता दें ये बयान हनुमान बेनीवाल ने SI भर्ती रैली के विरोध प्रर्दशन के दौरान कही है।
Rajasthan sachin pilot cm hanuman beniwal si bharti maharally political crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
Aug 08, 2026 | 03:21 PMकिसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
Aug 08, 2026 | 03:18 PMरेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
Aug 08, 2026 | 03:13 PMखंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
Aug 08, 2026 | 03:12 PMUP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














