शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की कमाई में आया उछाल, 9वें दिन फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में ली एंट्री

O Romeo Collection: ओ रोमियो ने रिलीज के 9 दिनों में 52.60 करोड़ रुपये की कमाई कर 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
O Romeo box office collection Shahid Kapoor film 50 crore club
ओ रोमियो का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shahid Kapoor O Romeo 50 Crore Club: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज के नौ दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं, और दोनों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ओ रोमियो ने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन 3.99 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि नेट कलेक्शन 3.35 करोड़ रुपये रहा। इस दिन फिल्म के कुल 2689 शोज चले और ऑक्यूपेंसी करीब 15.9 प्रतिशत रही। इसी के साथ ओ रोमियो का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ओ रोमियो का कलेक्शन

ओपनिंग डे पर ओ रोमियो ने 8.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 12.65 करोड़ हो गया, जबकि तीसरे दिन 9 करोड़ का बिजनेस हुआ। चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ कमाए और पांचवें दिन 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया। छठे दिन 3.65 करोड़, सातवें दिन 3.10 करोड़ और आठवें दिन 2.15 करोड़ की कमाई दर्ज की गई। पहले हफ्ते में ओ रोमियो ने कुल 47.1 करोड़ रुपये जुटाए थे।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

ओ रोमियो का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ओ रोमियो के गाने और शाहिद कपूर का डांस पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुके हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ओ रोमियो को लेकर बज बना हुआ था। एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल ड्रामा का मेल दर्शकों को पसंद आ रहा है।

ऋतिक रोशन ने की ओ रोमियो की तारीफ

हाल ही में ऋतिक रोशन ने भी ओ रोमियो की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘ओ रोमियो’ अनोखी है और दिल जीत लेती है। उन्होंने शाहिद की एक्टिंग और एक्शन की खास सराहना करते हुए दर्शकों से थिएटर जाकर ओ रोमियो देखने की अपील की। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ओ रोमियो 60 करोड़ का आंकड़ा कितनी जल्दी पार करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com