अमरावती के लिए बड़ी उड़ान, बेलोरा एयरपोर्ट पर अप्रैल से 'नाइट लैंडिंग' की तैयारी; अब रात में भी उतरेंगे विमान!

Belora Airport Amravati: अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट पर अप्रैल से शुरू होगी नाइट लैंडिंग। मुंबई-अमरावती उड़ानों के विस्तार की तैयारी। जानें तकनीकी अपडेट।
Night landings will begin at Amravati's Belora Airport from April. Preparations are underway to expand Mumbai-Amravati flights.
अमरावती विमानतल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Night Landing Facility: यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बेलोरा विमानतल पर जल्द ही ‘नाइट लैंडिंग’ सुविधा शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल महीने से यह सुविधा प्रारंभ होने की चर्चा तेज हो गई है। हाल के महीनों में अमरावती से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इससे यह स्पष्ट हुआ है कि बेलोरा विमानतल में बड़ी व्यावसायिक क्षमता मौजूद है। वर्तमान में सीमित उड़ानों के बावजूद यात्रियों की अच्छी प्रतिसाद मिल रही है, जिसके चलते विमान सेवा विस्तार की मांग भी बढ़ी है।

यात्रियों की स्थिति

  • हाल के महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि
  • सीमित उड़ानों के बावजूद अच्छा प्रतिसाद

शाम और देर रात उड़ानों की तैयारी तेज

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद शाम और देर रात की उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा। इससे व्यापारिक यात्रियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही, एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी नए मार्ग शुरू करने का अवसर उपलब्ध होगा। विमानतल प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तकनीकी तैयारियां और सुरक्षा मानकों की पूर्ति की दिशा में काम किए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण हुईं, तो अप्रैल से बेलोरा एयरपोर्ट पर रात के समय भी विमानों का संचालन शुरू हो सकता है।

संभावित लाभ

  • शाम और देर रात उड़ानों का संचालन
  • व्यापारिक यात्रियों को सुविधा
  • विद्यार्थियों को लाभ
  • नए हवाई मार्गों की संभावना
  • व्यापार, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा

तकनीकी उपकरणों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू

शहर में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र विमानतल विकास कंपनी ने नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक तकनीकी उपकरणों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जल्द ही रात के समय भी विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।

वर्तमान उड़ान सेवा

  • अमरावती-मुंबई उड़ान
  • सप्ताह में 4 दिन संचालन

विदर्भ का प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक केंद्र

विदर्भ का प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक केंद्र होने के कारण अमरावती से हवाई यातायात को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में बेलोरा स्थित अमरावती विमानतल से अमरावती-मुंबई उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित हो रही है। इस सेवा को यात्रियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है।

व्यापार, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ

एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद नई उड़ानों के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ मिलने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com