- Hindi News »
- Health »
- Thyroid Weight Gain Causes And Lifestyle Tips To Lose Fat
कहीं बढ़ते वजन के पीछे थायरॉयड तो नहीं असली वजह? बस लाइफस्टाइल में करें ये 3 छोटे बदलाव
Thyroid Weight Loss Tips: अचानक बढ़ता वजन सिर्फ खानपान की वजह से नहीं बल्कि थायरॉयड की समस्या का संकेत भी हो सकता है। थकान, सूजन और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ना इसके सामान्य लक्षण हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

डॉक्टर से थाइरॉयड की जांच कराती महिला (सौ. एआई)
Thyroid And Weight Gain: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का सबसे बुरा असर महिलाओं की सेहत पर पड़ रहा है जिसमें थायरॉयड एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है। यह केवल गले की ग्रंथि की बीमारी नहीं है बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर मोटापे का सबसे बड़ा कारण बनती है।
थायरॉयड ग्रंथि हमारे शरीर के कंट्रोल रूम की तरह काम करती है जो मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा उत्पादन को नियंत्रित करती है। जब यह ग्रंथि हार्मोन का उत्पादन कम कर देती है तो उस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। आज के समय में वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे अधिकांश लोगों में थायरॉयड ही मुख्य जड़ पाया जा रहा है।
वजन बढ़ने का क्या है कनेक्शन
हाइपोथायरायडिज्म में शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता काफी कम हो जाती है। जब शरीर कैलोरी को ऊर्जा में नहीं बदल पाता तो वह फैट के रूप में जमा होने लगती है। इसके कारण पाचन सुस्त पड़ जाता है शरीर में भारीपन आता है और हर वक्त सुस्ती महसूस होती है। आयुर्वेद के नजरिए से देखें तो यह स्थिति शरीर में कफ और वात दोष के असंतुलन से पैदा होती है जो न केवल मोटापा बढ़ाती है बल्कि शरीर में सूजन का कारण भी बनती है।
सम्बंधित ख़बरें
होली पर अपनी त्वचा का इन 5 तरीकों से रखें ख्याल, पक्के रंग भी नहीं छीन पाएंगे चेहरे का ग्लो
एथनिक चार्म के लिए ट्राई करें ये शॉर्ट कुर्ती डिजाइन्स, ऑफिस से लेकर कॉलेज तक हर जगह के लिए है परफेक्ट
Holi Celebration: अमेरिका से लेकर मॉरीशस तक, इन देशों की होली पार्टी देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!
Holi Sweet Dishes: होली पर इन 5 स्वीट डिशेज से मेहमानों का मुंह करें मीठा, बढ़ जाएगी त्योहार की मिठास
आयुर्वेद से कैसे घटाएं वजन
थायरॉयड के साथ वजन घटाना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है। आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म को अग्नि कहा गया है जिसे इन तरीकों से फिर से सक्रिय किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- शरीर में लो ब्लड शुगर के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
त्रिकटु चूर्ण का जादू
सोंठ, काली मिर्च और पिप्पली से बना यह चूर्ण पाचन अग्नि को तीव्र करता है। रोजाना शहद के साथ इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को मजबूत कर फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है।
गिलोय और नीम
ये दोनों न केवल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं बल्कि रक्त की शुद्धि कर टी-3 और टी-4 हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करते हैं।
नींबू-शहद का पानी
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना मेटाबॉलिक एक्टिवेशन के लिए सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।
थायरॉयड में केवल दवा के भरोसे रहना काफी नहीं है। संतुलित आहार और इन आयुर्वेदिक उपायों के साथ सक्रिय जीवनशैली अपनाकर आप न केवल वजन को नियंत्रित कर सकते हैं बल्कि हार्मोन्स को भी बैलेंस कर सकते हैं।
Thyroid weight gain causes and lifestyle tips to lose fat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर अपनी त्वचा का इन 5 तरीकों से रखें ख्याल, पक्के रंग भी नहीं छीन पाएंगे चेहरे का ग्लो
Feb 22, 2026 | 11:22 AMअमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने दागी सय्याद-3 जी मिसाइल, खतरे में US युद्धपोत, अब क्या करेंगे ट्रंप?
Feb 22, 2026 | 11:20 AMयवतमाल ST बस अपडेट: महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बदला नियम; 199 रुपये में बनेगा डिजिटल यात्रा कार्ड
Feb 22, 2026 | 11:15 AMडेक्कन जिमखाना में बढ़ा तनाव, आर-पार की चेतावनी, सड़क की जगह ‘कलाकार कट्टा’ ? निवासियों का प्रशासन पर आरोप
Feb 22, 2026 | 11:13 AMPM Kisan Yojana: 22वीं किस्त के 2000 के लिए तुरंत चेक करें लिस्ट, ऐसे जानें अपना नाम
Feb 22, 2026 | 11:10 AM97 साल के बुजुर्ग को दी अनोखी अंतिम विदाई; दोस्तों ने श्मशान में ताश खेल मांगीलाल को दी श्रद्धांजलि
Feb 22, 2026 | 11:10 AMमुंबई मेट्रो 2B का काम तेज: कुर्ला के हलाव ब्रिज पर बिछे गर्डर, एयरपोर्ट फनल जोन की चुनौती पार
Feb 22, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM













