-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Priyanka Gandhi Prashant Kishor Secret Meeting Political Analysis Congress Strategy
प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर कौन खिचड़ी पका रहे? दोनों की इस गुप्त मुलाकात के क्या मायने?
- Written By: रंजन कुमार
Prashant Kishor And Priyanka Gandhi : प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात और कांग्रेस में जन सुराज के विलय की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। पीके ने प्रियंका से मुलाकात की बात स्वीकार की।

प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर।
Prashant Kishor And Priyanka Gandhi Met News : चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर इन दिनों अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कयासों के केंद्र में हैं। हाल में दिल्ली में प्रियंका गांधी और पीके के बीच हुई एक गुप्त मुलाकात ने बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। गोपालगंज में जब पत्रकारों ने उनसे सीधा सवाल किया कि क्या जन सुराज का कांग्रेस में विलय होने जा रहा तो पीके का जवाब न तो पूरी तरह हां था और न ही ना।
प्रियंका गांधी से मुलाकात के सवाल पर प्रशांत किशोर ने बेहद सहजता से कहा कि मुलाकातें तो होती रहती हैं। मैं दिल्ली गया था तो कुछ लोगों से मिला। इसमें वायरल होने जैसी क्या बात है? हालांकि, कांग्रेस के साथ विलय की खबरों को उन्होंने सोशल मीडिया की उपज बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर तो बहुत कुछ चलता रहता है, लेकिन जन सुराज को आगे ले जाने के लिए जो भी जरूरी होगा, हम वह करेंगे।
शून्य सीट के बाद गठबंधन की मजबूरी?
बिहार की राजनीति का इतिहास गवाह है कि यहां बिना गठबंधन के सत्ता की दहलीज तक पहुंचना लगभग नामुमकिन है। साल 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज ने बड़ी मजबूती से दावेदारी पेश की थी, लेकिन नतीजों में उसे एक भी सीट नसीब नहीं हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस हार ने पीके को अपनी रणनीति पर दोबारा सोचने को मजबूर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा
राम मंदिर दान कोष विवाद: नागपुर कांग्रेस का पोद्दारेश्वर मंदिर के सामने भजन सत्याग्रह, जांच की मांग
क्या होगा INDIA गठबंधन का रुख?
सवाल यह भी है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस के करीब आते हैं, तो बिहार में कांग्रेस की सबसे पुरानी सहयोगी राजद (RJD) का रुख क्या होगा? क्या तेजस्वी यादव को प्रशांत किशोर की एंट्री स्वीकार होगी? फिलहाल बिहार में कोई चुनाव नहीं है, लेकिन प्रियंका गांधी और पीके की यह केमिस्ट्री भविष्य में एक नए राजनीतिक समीकरण की आहट जरूर दे रही है।
यह भी पढ़ें : असम में प्रियंका गांधी का आक्रामक तेवर… बोलीं- हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव से पहले डर गए
असम चुनाव की कमान संभाल रहीं प्रियंका
फिलहाल प्रियंका गांधी असम विधानसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। वो असम के दौरे पर हैं। वहां जमीनी कार्यकर्ताओं से मिल रहीं और उनका फीडबैक ले रहीं हैं। प्रियंका ने कहा है कि जनता और जमीनी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर नेताओं को चुनाव का टिकट दिया जाएगा।
Priyanka gandhi prashant kishor secret meeting political analysis congress strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
Jul 11, 2026 | 07:30 AMTrump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
Jul 11, 2026 | 07:28 AMAquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 07:27 AMदिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 07:20 AMबहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं
Jul 11, 2026 | 07:20 AM‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Jul 11, 2026 | 07:19 AMदस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
Jul 11, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














