- Hindi News »
- Rajasthan »
- Kota Body Of Prayagraj Student Found In Suspicious Condition In Hostel
कोटा: हॉस्टल में संदिग्ध हालत में मिला प्रयागराज के छात्र का शव, पैरेंट्स ने किया FIR से इनकार
कोटा में एक 18 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने हॉस्टल के कमरे के शौचालय में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल के 'केयरटेकर' से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम छात्र के कमरे में पहुंची और सबूत इकट्ठा किए, लेकिन छात्र के माता-पिता के अनुरोध पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
कोटा: कोटा में एक 18 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने हॉस्टल के कमरे के शौचालय में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल के ‘केयरटेकर’ से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम छात्र के कमरे में पहुंची और सबूत इकट्ठा किए, लेकिन छात्र के माता-पिता के अनुरोध पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
उन्होंने बताया कि माता-पिता ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी के रूप में हुई, जो जवाहर नगर इलाके में स्थित छात्रावास में अपनी मां के साथ रह रहा था। सोमवार को छात्र का शव मिला। हालांकि इस बात का सही-सही पता नहीं लगाया जा सका है कि छात्र की मौत किन कारणों से हुई है।
यह भी पढ़ें:– बदलापुर में 3 साल की दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न, अभिभावकों का स्कूल के सामने प्रदर्शन, पुलिस निरीक्षक का तबादला
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में खाकी के एकतरफा झुकाव से भड़के डॉक्टर! ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा, महा-संग्राम का ऐलान
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
52 लाख छात्रों का इंतजार! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, स्क्रूटनी का भी मिलेगा मौका
अतीक अहमद जैसा हाल होगा…शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, 3 मई से करने वाले हैं यात्रा
मां के साथ रहता था छात्र
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अप्रैल में रस्तोगी ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोटा में एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया और छात्रावास में रहने लगा। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेश टेलर ने मृतक की मां के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह उठने के बाद रस्तोगी शौचालय गया था। टेलर ने बताया कि जब 15-20 मिनट के बाद भी लड़का बाहर नहीं आया तो उसकी मां ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया और पाया कि दरवाजा खुला हुआ है और उसका बेटा अंदर फर्श पर बेहोश पड़ा है।
परिजनों ने किया पोस्टमॉर्टम से इनकार
जवाहर नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने बताया कि रस्तोगी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘सीपीआर’ दिया, लेकिन कोई सुधार न होने पर उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि मृतक के माता-पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, इसलिए कोई मामला दर्ज किए बिना शव उन्हें सौंप दिया गया। पैरेंट्स का मानना है कि उसकी मौत हृदयाघात की वजह से हुई है।
यह भी पढ़ें:– ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या को लेकर सौरव गांगुली ने जताया विरोध, समर्थन में उतरे खिलाड़ी
Kota body of prayagraj student found in suspicious condition in hostel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आजम खान और अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका, दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई सजा, अब कितने साल जेल में रहेंगे?
May 23, 2026 | 04:03 PMअहिल्यानगर में पानी बिल वसूली अभियान तेज, बंद जल योजनाएं शुरू करने के आनंद भंडारी ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 03:58 PMछत्रपति संभाजीनगर: कचरा और प्लास्टिक फैलाने वालों पर मनपा सख्त; 20 दिनों में वसूला 8.5 लाख का जुर्माना
May 23, 2026 | 03:54 PMपूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
May 23, 2026 | 03:54 PMजम्मू-कश्मीर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, परी नल्लाह में चल रही मुठभेड़, राजौरी में हाई अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 03:52 PMवर्धा में तेजी से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे, जानें ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से क्या आग्रह किया?
May 23, 2026 | 03:49 PMLucky Rashi 2026: गंगा दशहरा ला रहा है इन 5 राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के योग
May 23, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














