Year Ender 2025: मनाली-जयपुर नहीं, 2025 में भारतीयों की गूगल लिस्ट में छाईं ये टॉप 10 डेस्टिनेशन

Top 10 Destinations 2025 India: आध्यात्मिक स्थलों से लेकर नए वीज़ा-मुक्त देशों तक भारत में इस साल सबसे ज्यादा जिन डेस्टिनेशन के बारे में गूगल सर्च किया गया उनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मनाली-जयपुर नहीं, 2025 में भारतीयों की गूगल ट्रेंड लिस्ट में छाईं ये टॉप 10 नई डेस्टिनेशन
टॉप गूगल सर्च डेस्टिनेशन 2025 (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Top Travel Places India 2025: साल 2025 के ट्रैवल ट्रेंड्स में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला। पिछले साल टॉप लिस्ट में छाए रहने वाले घरेलू डेस्टिनेशन जैसे मनाली, जयपुर और गोवा इस बार पूरी तरह से गूगल रैंकिंग से बाहर हैं। यहां तक की बाली, मलेशिया, कजाकिस्तान और पिछले साल नंबर 1 पर रहा अजरबैजान भी इस साल सर्च लिस्ट में जगह नहीं बना पाया।

यह ट्रेंड साफ बताता है कि इस साल भारतीय यात्रियों की रुचियों में बदलाव देखा गया। पारंपरिक और भीड़ भाड़ वाली जगहों से हटकर लोगों को नई सुविधाजनक, बजट फ्रेंडली और आध्यात्मिक डेस्टिनेशन ने आकर्षित किया। आज हम आपको 2025 में सबसे ज्यादा गूगल ट्रेंड डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं जो आपको भी चौंका देगी।

महाकुंभ मेला, प्रयागराज

साल 2025 में सबसे ज्यादा गूगल सर्च प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले को लेकर हुआ, जो करीब 144 साल बाद लौटा। जिसकी भव्यता ने देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों का भी ध्यान खींचा।

फिलीपींस

मई 2025 में फिलीपींस ने भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी थी। इस घोषणा के बाद गूगल पर इसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यहां के खूबसूरत बीच, एडवेंचर स्पॉट, बजट फ्रेंडली होने की वजह से भारतीय यात्रियों का नया फेवरेट डेस्टिनेशन बन गया।

जॉर्जिया

लगातार दूसरी साल भी आसान और किफायती यूरोप में भारतीयों का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन जॉर्जिया बना रहा। पिछले साल भी यह भारतीयों की पसंद रही।

मॉरीशस

साल 2025 में मॉरीशस को भारतीयों द्वारा खूब सर्च किया गया। हनीमून कपल्स, फैमिली ट्रैवलर्स, बीच लवर्स के बीच यह सिंपल और रिलायबल आइलैंड ब्रेक के रुप में खूब पसंद किया गया।

कश्मीर

अप्रैल में हुई पुलवामा हमले के बाद कश्मीर को लेकर गूगल सर्च काफी ज्यादा बढ़ गई। यहां लोगों की सुरक्षा, होटल और बुकिंग से जुड़ी जानकारी को लगातार लोगों ने खोजा।

फू कॉक, वियतनाम

कम बजट में आइलैंड वाइब्स देना वाला भारतीयों के लिए फू कॉक लगातार पसंदीदा जगह बना हुआ है। शानदार बीच, सस्ता खाना और किफायती फ्लाइट विकल्पों ने इसे टॉप सर्च लिस्ट में बनाए रखा।

फुकेत, थाईलैंड

थाईलैंड ने भारतीयों के लिए 60 दिनों की वीजा फ्री एंट्री सुविधा दी। जिसके बाद फुकेत सर्च में भारी उछाल देखा गया। यह लगातार भारतीयों की फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है।

मालदीव

नीला पानी, लग्जरी रिसॉर्ट और आसानी से मिलने वाला वीजा ऑन अराइवल पॉलिसी ने इस जगह को गूगल ट्रेंड पर बनाए रखा।

सोमनाथ गुजरात

भारतीय पर्यटकों के बीच गुजरात का सोमनाथ भी गूगल ट्रेंड पर खूब सर्च किया गया। सोमनाथ मंदिर इस बार ट्रेंड का हिस्सा बना रहा।

पांडिचेरी

फ्रेंच गलियां, बीच साइट कैफे, शांत वातावरण की वजह से पांडिचेरी ने अपना आकर्षण बनाए रखा। यहां पर लोग वीकेंड ट्रैवल की प्लानिंग करने में काफी ज्यादा व्यस्त दिखे।

2025 के शुरुआती महीनों में भारतीयों की यात्रा पसंद में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला। वीजा नियमों में बदलाव, सांस्कृतिक आयोजन, बजट फ्रेंडली ऑप्शन, आध्यात्मिक ट्रेंड ने मिलकर इन जगहों को ट्रैवल सर्च में टॉप बनाए रखा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com