- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sourav Ganguly Will Attend Protested Against Kolkata Doctor Murder Case Changed His X Dp
ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या को लेकर सौरव गांगुली ने जताया विरोध, समर्थन में उतरे खिलाड़ी
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ कल प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है। सौरव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए अपनी डीपी ब्लैक लगा ली है।

सौरव गांगुली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। कई दिग्गज भी इसका विरोध कर चुके हैं। ऐसे में अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इसका विरोध किया है। साथ ही वह इस प्रदर्शन में शामिल भी होने वाले हैं।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ कल प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है। इस दौरान उनकी पत्नी डोना गांगुली भी वहां मौजूद हो सकती है। इसके अलावा सौरव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए अपनी डीपी ब्लैक लगा ली है।
सौरव गांगुली ने बदली एक्स की DP
#NewProfilePic pic.twitter.com/WiHJwDf6z1 — Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 19, 2024
हरभजन सिंह ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा
सौरव गांगुली से पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कोलकाता दुष्कर्म और हत्या पर अपना विरोध दर्ज किया था। उन्होंने आवाज उठाते हुए सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल को पत्र लिखा।
सम्बंधित ख़बरें
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
हरभजन सिंह का चढ़ा पारा, ‘गद्दार’ लिखे जाने पर पहुंचे हाईकोर्ट, पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब सरकार ने छीनी सुरक्षा तो केंद्र ने दिया कवच; AAP छोड़ BJP में आए सांसदों को भी मिली सिक्योरिटी
भाजपा में जाते ही हटा ली गई हरभजन सिंह की सुरक्षा, पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ सिक्योरिटी
With deep anguish over delay in justice to the Kolkata rape and murder victim, the incident which had shaken the conscience of all of us, I have penned a heartfelt plea to the Hon’ble Chief Minister of West Bengal , Ms. @MamataOfficial Ji and Hon’ble @BengalGovernor urging them… pic.twitter.com/XU9SuYFhbY — Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 18, 2024
जिसमें उन्होंने लिखा था- “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। इस जघन्य अपराध के अपराधियों को कानून की पूरी सजा का सामना करना होगा और सजा उदाहरण बनाने वाली होनी चाहिए। सिर्फ इसी तरह हम अपने सिस्टम में विश्वास बहाल करना शुरू कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो और हम एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करे।”
जगह-जगह पर हो रहा विरोध प्रदर्शन
जानकारी के लिए बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ संग दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहा है। कोलकाता में सैकड़ों महिलाएं रविवार रात ‘रिक्लेम द नाइट’ अभियान दोहराते हुए सड़कों पर उतरी हैं। जहां वह पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।
यह भी पढे़ं- खत्म हो गया ईशान किशन का करियर? टीम इंडिया में वापसी का चांस नहीं, बासित अली के बयान से खलबली
कोर्ट की निगरानी में हो जांच
वहीं मृतका के माता-पिता ने अदालत की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मृतका के माता-पिता की याचिका समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपा है।
Sourav ganguly will attend protested against kolkata doctor murder case changed his x dp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














