- Hindi News »
- Photos »
- Do Not Sleep Immediately After Dinner Adopt This Good Habit Many Diseases Will Be Cured
डिनर के बाद तत्काल न सोएं, अपनाएं यह अच्छी आदतें, दूर होंगी कई बीमारियां
आयुर्वेद के अनुसार डिनर के बाद कुछ कदम चलना हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। यह आदत न केवल आपको अच्छा महसूस कराएगी, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
डिनर के बाद तत्काल न सोएं। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान का सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। पिछले कुछ सालों से लोगों में मोटापा, डायबिटीज और थायरॉइड जैसी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका एक मुख्य कारण खाने के बाद तुरंत बैठ जाना या लेट जाना है। ऐसा करने से खाना ठीक से पच नहीं पाता है और शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। लेकिन अगर आप डिनर के बाद थोड़े समय वॉक करेंगे, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

अगर आप डिनर के बाद नियमित रूप से कुछ देर टहलते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि खाने के बाद कुछ कदम चलना हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। यह आदत न केवल आपको अच्छा महसूस कराएगी, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाएगी। आइए जानते हैं कि रात के खाने के बाद टहलने के क्या फायदे हैं।
Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
Summer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा

वेट लॉस में मदद: डिनर के बाद टहलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात के खाने के बाद टहलना एक अच्छा विकल्प है।

रात में टहलने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और दिल को मजबूत बनाता है। अगर आप खाने के बाद रोजाना टहलने के लिए जाते हैं, तो आपका दिल हेल्दी रहता है।

टहलने से तनाव कम होता है और मूड बेहतर होता है। अगर आप रात में खाने के बाद टहलते हैं, तो यह अच्छी नींद लाने में मदद करता है। अगर आपको नींद न आने या अनिद्रा की समस्या है, तो रात को खाने के बाद टहलना फायदेमंद साबित हो सकता है।

खाने के बाद टहलने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।

खाने के तुरंत बाद न टहलें। तुरंत बाद टहलने से पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए लगभग 30 मिनट बाद टहलना सबसे अच्छा होता है, जिससे आपको हल्का भी महसूस होगा और अच्छी नींद भी आने में मदद होगी।

रात में बहुत देर तक न टहलें। मॉर्निंग वॉक के समय अधिक से अधिक टहलना फायदेमंद हो सकता है लेकिन शाम को ज्यादा भी न टहलें। आप रोजाना 20-30 मिनट तक टहल सकते हैं, जिससे आपको थकान भी महसूस नहीं होगी।
Do not sleep immediately after dinner adopt this good habit many diseases will be cured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह
May 19, 2026 | 04:49 PMHair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
May 19, 2026 | 04:45 PMMotorola ने लॉन्च किए धांसू Moto Buds 2, 48 घंटे बैटरी, AI फीचर्स और तगड़ा ANC देख यूजर्स हो जाएंगे खुश
May 19, 2026 | 04:28 PMअक्कलकोट दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत
May 19, 2026 | 04:25 PMट्विशा शर्मा केस: देश छोड़कर भाग न सके समर्थ सिंह, इसलिए पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस; पासपोर्ट होगा जब्त
May 19, 2026 | 04:22 PMICC रैंकिंग में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग
May 19, 2026 | 04:21 PMSummer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
May 19, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM


















