Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Moringa Powder: ब्यूटी केयर के लिए क्यों है खास? जानिए स्किन और बालों पर मोरिंगा पाउडर के इस्तेमाल के 8 तरीके

Moringa Powder Benefits: मोरिंगा को उसके पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चमत्कारी पेड़ भी कहा जाता है। यह न केवल सेहत के लिए, बल्कि नेचुरल ब्यूटी केयर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 05, 2026 | 11:11 AM

मोरिंगा पाउडर (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Benefits Of Moringa Powder For Skin And Hair: मोरिंगा के पत्तों से लेकर उसके फूल-फल सभी बेहद फायदेमंद है। इनमें विटामिन A, C और E, अमीनो एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। मोरिंगा पाउडर त्वचा को अंदर से पोषण देता है और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे मुंहासे, पिगमेंटेशन और उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को कम करते हैं। दूसरी ओऱ, इसकी हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखते हैं।

बालों के लिए भी मोरिंगा पाउडर उतना ही फायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को मज़बूत करता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और जिंक और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व देते हैं, जिससे डैंड्रफ, रूखापन और बालों का टूटना कम होता है और बाल चमकदार, घने और मज़बूत बनते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Body Positivity: खुद को जैसा हैं वैसा अपनाने का संदेश देती हैं ये 7 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में और शोज

Fitness Tips : क्या 10,000 कदम रोज चलना सच में है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

दिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर

स्किन के लिए

  • मोरिंगा फेसपैक

ग्लोइंग स्किन के लिए मोरिंगा फेस पैक बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच दही और शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।15–20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह बेजान त्वचा को चमकदार बनाता है और खोई हुई चमक वापस लाता है।

  • मोरिंगा एंटी-एक्ने मास्क

1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 छोटा चम्मच नीम पाउडर, गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे मुंहासे वाली जगहों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और चेहरे से एक्सेस तेल को कम करता है।

  • मोरिंगा स्क्रब

1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच ओटमील, 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। गोल-गोल घुमाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें। पानी से धो लें। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और रोमछिद्रों को खोलता है।

मोरिंगा पाउडर (फोटो.सोशल मीडिया)

  • मोरिंगा एंटी-एजिंग मास्क

1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 2-3 बूंद विटामिन E ऑयल मिलाएं। इसे लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें। यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

बालों के लिए

  • बालों की ग्रोथ के लिए मोरिंगा हेयर मास्क

2 बड़े चम्मच मोरिंगा पाउडर + 3 बड़े चम्मच दही + 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। धोने से पहले 30–40 मिनट तक लगा रहने दें। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और स्कैल्प को पोषण देता है।

मोरिंगा पाउडर (फोटो.सोशल मीडिया)

  • मोरिंगा एंटी-डैंड्रफ पैक

1 बड़ा चम्मच मोरिंगा पाउडर + 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस + 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं। 20–25 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें। यह डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को कम करता है।

  • मोरिंगा हेयर रिंस

2 कप पानी में 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर उबालें, छान लें और ठंडा होने दें। शैम्पू करने के बाद बालों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इससे बालों में चमक आती है और बाल मजबूत होते हैं।

ये भी पढ़ें- Fitness Tips : क्या 10,000 कदम रोज चलना सच में है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

  • मोरिंगा ऑयल से मसाज

1 चम्मच मोरिंगा पाउडर और 3 बड़े चम्मच गुनगुना नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही रहने दें, फिर छान लें और इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों का झड़ना कम होता है।

Moringa powder diy uses for skin and hair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Face Care Tips
  • Hair Beauty Tips
  • Lifestyle News
  • Skin Care Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.