KSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद घर लौटी तुलसी, क्या समीरा उठा देगी बरसों पुराने राज से पर्दा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 10 सालों के लीप के बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नंदिनी और करण की बेटी से हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलेगा। क्या पार्थ की मौत के राज से पर्दा उठ पाएगा?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist Update: स्टार प्लस के चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर से ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को चौंकाने वाला है। इस शो में पूरे 10 साल का लीप दिखाया जाने वाला है। इस लीप के कहानी के किरदारों में बदलाव आने वाला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में पार्थ की मौत से जुड़ा ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पार्थ की मौत के इल्जाम में 10 सालों तक जेल काटने के बाद तुलसी की सजा पूरी हो चुकी है।

तुलसी जैसे ही शांति निकेतन पहुंचेगी, अपने घर को 2 हिस्सों में बंटा हुआ पाएंगी। ये सब देखकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएंगी कि जिस घर को उसने अपने प्यार से सींचा था, वो ऐसा हो जाएगा।

शो में होगी करण नंदिनी की बेटी की एंट्री

10 सालों के लीप के बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कई बड़े बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। अब शो में करण और नंदिनी की बेटी समीरा की भी एंट्री हो चुकी है। अपने बचपन में जिस दादी की गोद में समीरा पली बढ़ी अब बढ़ी होकर वहीं समीरा अपनी दादी तुलसी से नफरत करती हुई दिखायी देगी। नागिन 7 से पहचान बनाने वाली आंचल सोनी क्योंकि में समीरा का किरदार निभाने वाली है।

तुलसी से बेइंतहा नफरत करती है समीरा

समीरा के लिए इस बात को स्वीकार करना काफी मुश्किल है कि जिस तुलसी मां को वो अपना भगवान मानती थी, उसी दादी ने उसके भाई पार्थ की जान ले ली है। आगे की कहानी में ये दिखाया जाने वाला है कि कैसे तुलसी एक सड़क हादसे में अपनी जान पर खेलकर समीरा को बचाती है। लेकिन अपनी जान बचाने के लिए शुक्रिया बोलने के बजाय समीरा तुलसी पर आरोप लगाएगी कि उन्हें लोगों की जान लेना आता हैं। 10 सालों बाद तुलसी समीरा को पहचान नहीं पाती है, लेकिन समीरा के मुंह से ऐसी बातें सुनकर तुलसी चौंक जरूर जाती है।

क्या समीरा खोलेगी बरसों पुराना राज?

शो की कहानी में आगे नंदिनी और तुलसी का सामना होते हुए दिखाया जाएगा। जिसके बाद नंदिनी रोते हुए तुलसी से शिकायत करते हुए नजर आएगी। नंदिनी तुलसी से सवाल करेगी कि क्यों उसने पार्थ के कत्ल का इल्जाम अपने सिर पर लिया? इसके साथ नंदिनी ये भी शिकायत करती है कि उसके इस गलत फैसले से पूरा शांति निकेतन बर्बाद हो गया है। तुलसी और नंदिनी के बीच की ये सारी बातें समीरा चुपके से सुन लेती है। जिसके चलते वो ये जान गई है कि तुलसी ने पार्थ का खून नहीं किया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या समीरा अपनी मां नंदिनी के बरसों पुराने गुनाह को घरवालों के सामने लेकर आती है या नहीं?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com