- Hindi News »
- North East »
- Aap Releases First List For Assam 2026 Assembly Elections Names Of 14 Candidates Announced
असम विधानसभा चुनाव में उतरेगी केजरीवाल की पार्टी, AAP ने 14 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
Aam Aadmi Party: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने इस लिस्ट में अपने 14 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अरविंद केजरीवाल (Image- Social Media)
Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणाएं शुरू हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं। असम में मार्च-अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है, और चुनाव आयोग किसी भी समय इन चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the first list of candidates for the Assembly Elections 2026 in the state of Assam. pic.twitter.com/uNG1jSqBbo — AAP (@AamAadmiParty) March 15, 2026
आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस पार्टी ने भी 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व सांसद अब्दुल खालिक सहित राज्य के कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस का यह कदम चुनावी मैदान में अपनी स्थिति मजबूत करने की ओर एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अन्य प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा कब अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है और चुनाव आयोग की ओर से असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी आज होने की संभावना है।
126 सीटों वाली असम विधानसभा में फिलहाल भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राज्य की कमान लगातार दूसरे कार्यकाल में संभाल रहे हैं। वहीं कांग्रेस आगामी चुनावों में असम की सत्ता पर नजर बनाए हुए है और राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास कर रही है। यदि असम विधानसभा चुनाव 2021 की बात करें, तो उस समय राज्य की सभी 126 सीटों पर मतदान तीन चरणों में कराया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
असम में ‘सबसे युवा’ उम्मीदवार पर पुलिस का शिकंजा! कुनकी चौधरी से की पूछताछ, कैंपेन टीम पर लगे यह गंभीर आरोप
83 साल पहले गाया आशा भोसले का पहला गाना कौन सा था? अपने करियर में रिकॉर्ड किए कुल 12,000 सॉन्ग्स, यहां देखें
ईरान ने बंद किया होर्मुज! वार्ता फेल होते ही लिया एक्शन, पाकिस्तानी जहाज समेत दो तेल टैंकर ने लिया यूटर
ईरान में वेनेजुएला वाला कांड करेगा अमेरिका! शांति वार्ता फेल होने पर भड़के ट्रंप, भारत और चीन का भी लिया नाम
2021 में तीन चरणों में हुआ था मतदान
असम विधानसभा चुनाव 2021 तीन चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को हुआ था। इसके बाद 2 मई को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।
कांग्रेस की दूसरी सूची में कई नाम शामिल
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी दूसरी सूची में कई उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने गोलकगंज सीट से कार्तिक चंद्र राय, बिलासीपाड़ा से अमृत बादशा, बिरसिंग जरूआ से वाजिद अली चौधरी, मनकचार से मोहिबुर रहमान, गोआलपारा पूर्व से अबुल कलाम रशीद आलम, दुधनाई (एसटी आरक्षित) सीट से किशोर कुमार ब्रह्मा और श्रीजंग्राम से नुरुल इस्लाम को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें- असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन 23 उम्मीदवारों को टिकट, सहयोगियों के लिए छोड़ी 15 सीटें
इसके अलावा कांग्रेस ने मंडिया से पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, चमारिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से प्राणजीत चौधरी और दिमोरिया (एससी आरक्षित) सीट से किशोर कुमार बरूआ को भी टिकट दिया है।
Aap releases first list for assam 2026 assembly elections names of 14 candidates announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र; जानें क्या कहा
Apr 12, 2026 | 09:15 PMAsha Bhosle funeral: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा ताई अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए जुटी भीड़
Apr 12, 2026 | 09:15 PMHaryana Farmer Protest 2026: हरियाणा सरकार के खिलाफ सड़कों पर किसान, कई जगहों पर किए घेराव
Apr 12, 2026 | 09:11 PMअलविदा सुरों की मलिका, 16 की उम्र में बगावत से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक; आशा भोसले की 5 अनकही कहानी, जानते हैं आप?
Apr 12, 2026 | 09:02 PM‘वो अनमोल रत्न थीं…’, Asha Bhosle के निधन से टूटी हेलेन, पुराने इंटरव्यू का बयान हुआ वायरल
Apr 12, 2026 | 08:51 PMअसम में ‘सबसे युवा’ उम्मीदवार पर पुलिस का शिकंजा! कुनकी चौधरी से की पूछताछ, कैंपेन टीम पर लगे यह गंभीर आरोप
Apr 12, 2026 | 08:38 PMLSG vs GT: निकोलस पूरन ने अपनी ही टीम के कप्तान को छोड़ा पीछे, IPL में बनाया यह जबरदस्त रिकॉर्ड
Apr 12, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM













