

Election Commission of India: चुनाव आयोग आज रविवार को आगामी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
गौरतलब है कि इन सभी राज्यों में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है, जिसके चलते चुनाव आयोग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दल अपने चुनाव अभियान को और तेज कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होकर मई के पहले सप्ताह तक पूरी हो सकती है। इस दौरान सभी राज्यों में मतदान के बाद, मई के पहले हफ्ते में मतगणना कर परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही, इन पांच राज्यों, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
इन चुनावों में खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु में भी एआईएडीएमके और डीएमके के बीच चुनावी घमासान की उम्मीद है। वहीं, केरल और असम में भी सत्ता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीव्र चुनावी संघर्ष देखने को मिल सकता है।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद, इन राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां और भी तेज हो जाएंगी, और सभी दल अपने-अपने चुनावी अभियान को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।