असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन 23 उम्मीदवारों को टिकट, सहयोगियों के लिए छोड़ी 15 सीटें

Congress Second List: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी असम में 111 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
congress Second candidate list for assam
कांग्रेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सांसद और असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल था। अब दूसरी सूची में कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जबकि 15 सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी असम में कुल 111 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

किसे कहां से मिला टिकट?

दूसरी सूची में कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनमें...

  • गोलकगंज: कार्तिक चंद्र रे
  • बिरसिंग जरुआ: वाजिद अली चौधरी
  • बिलासिपारा: अमृत बादशा
  • मनकाचार: मोहिबुर रहमान
  • गोलपारा पूर्व: अब्दुल कलाम राशिद आलम
  • डूधनाई: किशोर कुमार ब्रह्मा
  • श्रीजगरम: नुरुल इस्लाम
  • मंडिया: अब्दुल खालिक
  • चमरिया: रकीबुद्दीन अहमद
  • रंगिया: परनजीत चौधरी
  • इसके अलावा, पार्टी ने अन्य कई सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की है:
  • डिमोरिया: किशोर कुमार बरुआ
  • न्यू गुवाहाटी: शांतनु बोरा
  • मंगलदाई: श्रीमती रिजुमोनी तालुकदार
  • होजाई: श्रीमती झिल्ली चौधरी
  • धेकियाजुली: बताश उरुग
  • रंगापारा: कार्तिक चंद्र कुर्मी
  • गोहपुर: शंकर ज्योति कुटुम
  • धेमाजी: सैलेन सोनेवाल
  • तिनसुकिया: डेविड फुकन
  • टिंगखोंग: बिपुल गोगोई
  • डेरगांव: श्रीमती सागरिका बोरा
  • धोलाई: ध्रुव ज्योति
  • करीमगंज साउथ: अमीनुर रशीद चौधरी

कांग्रेस ने जिन सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ा है, वे हैं-

  • भवानीपुर सोरभोग
  • बजाली
  • प्लासबरी
  • गुवाहाटी सेंट्रल
  • गोरेश्वर
  • मोरीगांव
  • बरहमपुर
  • बिन्नाकंडी
  • बेहाली
  • सादिया
  • डिब्रूगढ़
  • कोवांग
  • सरूपथर
  • डिफू
  • अमरी

पहली सूची के उम्मीदवारों में गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया का नाम

इससे पहले, कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची 3 मार्च को जारी की थी। गौरव गोगोई को जोरहाट से और असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया को नाजिरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस पार्टी की इस सूची को लेकर चर्चा है कि राहुल गांधी का गौरव गोगोई के प्रति खासा प्रेम है, जो असम कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जैसा कि विभिन्न राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com