गर्मी के कहर से थमी दिल्ली की रफ्तार, 12-3 बजे तक मजदूरी पर बैन; देखें नई गाइडलाइन

Heat Wave Action Plan In Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में अधिकारियों के साथ इस एक्शन प्लान की समीक्षा भी की है। बैठक में स्कूली बच्चों और श्रमिकों के लिए अहम निर्णय लिया गया है।
Delhi Grinds to a Halt Amidst Scorching Heatwave: Ban on Manual Labor from 12 PM to 3 PM; See New Guidelines
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

Delhi Govt Heat Wave Action Plan 2026: देश में मौजूदा समय में झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप है। मौसम विभाग द्वारा हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर साल गर्मी बढ़ने से दिल्ली-NCR के लोगों की परेशानियां बढ़ जाती है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इस बार के भीषण गर्मी से बचने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर ली है। दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए 'हीट वेव ऐक्शन प्लान-2026' तैयार किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में अधिकारियों के साथ इस एक्शन प्लान की समीक्षा भी की है। समीक्षा बैठक में हीट वेव ऐक्शन प्लान के अंतर्रगत स्कूली बच्चों और श्रमिकों के लिए अहम निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही स्वास्थ विभाग को भी महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। इसमें स्कूली बच्चों और श्रमिकों के साथ-साथ ही पशु-पक्षियों का भी विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हीट वेव से पीड़ितों की देखभाल के लिए शहर में विशेष टीमों की भी तैनात की जा रही है।

12 से 3 बजे तक मजदूरी पर रोक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बचाने के लिए जरूरत पड़ने पर सभी स्कूली बच्चों को स्कूल की छुट्टी से पहले ORS का घोल पिलाकर भी घर भेजा जाएगा। इससे बच्चों को रास्ते में लू लगने या डिहाइड्रेशन की समस्या का खतरा भी कम हो जाएगा। इसी प्रकार दिल्ली इलाके में इस बेरहम गर्मी में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। उनको पानी, धूप से बचने के लिए टोपी, गमछे के साथ जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करया जाएगा। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में भयानक गर्मी में दोपहर 12 से तीन बजे तक खुले में काम करने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

'कूल रूफ पॉलिसी 2026' तैयार

दिल्ली सरकार ने कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे की छतों पर 'कूल रूफ पॉलिसी 2026' के तहत करीब 28,674 वर्ग फुट क्षेत्र में रिफ्लेक्टिव कोटिंग का काम पूरा कर लिया है। इससे इमारत के अंदर के तापमान को कम रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने हीट वेव के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सभी 13 जिलों के 339 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा है। साथ ही 30 से अधिक अस्पतालों में पांच बेड वाले विशेष 'कूल रूम' तैयार किया गया है। जिससे कि दिल्ली में गर्मी से प्रभावित मरीजों को राहत मिल सके।

रिकॉर्ड बिजली डिमांड

पिछले 2–3 सालों से दिल्ली इलाके में तापमान करीब 40 दिनों तक लगातार 40 डिग्री के ऊपर रहने के रुझान पर चिंता व्यक्त करते हुए राजधानी दिल्ली के थर्मल हॉटस्पॉट और हीट आइलैंड इलाकों में बढ़ती संवेदनशीलता पर भी बताया गया। सरकार को इस सीजन गर्मी में राजधानी दिल्ली में बिजली खपत करीब 9,000 मेगावाट से अधिक पहुंचने का अनुमान है। यह खपत पिछले सीजन के 8,442 मेगावाट के रिकॉर्ड मांग से काफी ज्यादा है।

दिल्ली में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिजली कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में शहर में बिजली सप्लाई में कटौती न हो। साथ ही उन्होंने भयानक गर्मी को देखते हुए सभी विभागों को पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com