नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव

Nainital Lawyer Death: उत्तराखंड के नैनीताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल में पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर वकील का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है।
Shocking incident in Nainital: Lawyer Puran Singh Bhakuni found dead in a car at Collectorate parking.
कार में मिला शव (सौजन्य-एक्सIANS)
Published on
Updated on

Nainital Lawyer Suicide Note: उत्तराखंड के नैनीताल से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर के पार्किंग क्षेत्र में एक खड़ी कार के अंदर वकील की लाश मिली है। वकील की पहचान पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। कार के अंदर वकील का खून से लथपथ शव मिला और उनके हाथ में एक पिस्तौल भी पाई गई।

लाश के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया। इस नोट में एक बीमारी का जिक्र किया गया है। नैनीताल पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या के संदेह के तौर पर कर रही है।

पार्किंग में खड़ी कार में मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में रोज की तरह वकील अपने काम में लगे थे। करीब 11.30 बजे पार्किंग से गुजर रहे कुछ वकीलों एक गाड़ी में पूरन सिंह भाकुनी का शव देखा। कार में खून से लथपथ शव और उनके हाथों में पिस्तौल को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पूरन सिंह भाकुनी लॉन्ग व्यू कंपाउंड के निवासी है। इस घटना की खबर लगते ही पार्किंग में वकीलों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और जांच शुरू की। नैनीताल पुलिस को शव के हाथों में पिस्तौल और एक सुसाइड नोट भी मिला। इस सुसाइड नोट में वकील ने किसी बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी लिखी। फिलहाल नैनीताल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े हुइ इस घटना में इंसान के मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। कलेक्ट्रेट परिसर में पिस्तौल साथ में रखना और खुद की गोली मारकर जान ले लेना यह व्यक्ति के मानसिक स्थिति पर बुरे प्रभाव की ओर इशारा करता है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर वकील ने अपनी जान लेने का इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com