- Hindi News »
- India »
- Raghav Chadha 7 Aap Mps Join Bjp Rajya Sabha Party Strength Update 2026
राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को सभापति की मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसद
Raghav Chadha समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने थामा भाजपा का हाथ। दलबदल को सभापति की मंजूरी, राज्यसभा में बीजेपी की ताकत बढ़कर 113 हुई, जबकि AAP के पास बचे अब केवल 3 सांसद।
- Written By: अर्पित शुक्ला

AAP के बागी राघव चड्ढा समेत 7 सांसद (Image- Social Media)
AAP Rajya Sabha Split 2026: राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने को राज्यसभा सभापति की मंजूरी मिल गई है। इस बदलाव के बाद राज्यसभा में बीजेपी की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जबकि आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घटकर 3 रह गई है।
Rajya Sabha Chairman accepts merger of Raghav Chadha and six other MPs who quit Aam Aadmi Party, with the BJP. pic.twitter.com/eOOq1Xznjy — Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि उनके साथ AAP के 6 अन्य सांसद भी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन सांसदों का स्वागत मिठाई खिलाकर किया था।
राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों की बगावत
हाल के दिनों में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिन सांसदों ने बगावत कर बीजेपी का दामन थामा, उनमें राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल हैं। इन सभी के शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी का आंकड़ा और प्रभाव दोनों बढ़ गए हैं। अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के केवल तीन सांसद बचे हैं, जो हैं संजय सिंह (राज्यसभा में पार्टी के नेता), नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह। इस विलय के बाद AAP की भूमिका कमजोर हुई है, जबकि बीजेपी अब राज्यसभा में और अधिक मजबूती के साथ अपनी रणनीति आगे बढ़ा सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
पंजाब की AAP सरकार को बड़ा झटका! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ED की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
वे पंजाबियों के गद्दार… राघव चढ्ढा पर भड़के भगवंत मान, राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली पहंचे मुख्यमंत्री
AAP में बढ़ेगी फूट?
AAP में हाल के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय के बाद टूट की चर्चा जोरों पर है। राज्यसभा सभापति द्वारा AAP के सात सांसदों के BJP में शामिल होने को मंजूरी देने से बीजेपी को राजनीतिक फायदा हुआ है, वहीं आम आदमी पार्टी के अंदर असंतोष और धड़ेबंदी की अफवाहें भी फैल रही हैं।
यह भी पढ़ें- AAP के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘अडिग’ रहे बलबीर सीचेवाल; क्यों ठुकराया पाला बदलने का ऑफर?
सूत्रों के अनुसार पंजाब के कई बड़े नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) के संपर्क में हैं और पार्टी छोड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। हालांकि, AAP सांसद संजय सिंह ने इन बातों को अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें जानबूझकर BJP और राघव चड्ढा के खिलाफ फैलाई जा रही हैं। संजय सिंह के अनुसार, चड्ढा और अन्य राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद पूरे पंजाब में उनके खिलाफ ‘विश्वासघात’ को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
Raghav chadha 7 aap mps join bjp rajya sabha party strength update 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
May 15, 2026 | 01:13 PMयवतमाल में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह पतसंस्था ने निवेशकों को लगाया 10 करोड़ का चूना, झांसा देकर संचालक मंडल फरार
May 15, 2026 | 01:01 PMMP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर अंतरिम रोक, सरकार और MPPSC से जवाब तलब
May 15, 2026 | 12:54 PMठाणे के तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम तेज, ‘अमृत 2.0’ योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
May 15, 2026 | 12:54 PMUjjain Simhastha 2028: भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर संवर रही है बाबा महाकाल की नगरी: CM डॉ. मोहन यादव
May 15, 2026 | 12:48 PMअमेरिका में पानी का छोटा लीकेज ठीक कराने में लगे 21 हजार रुपये, भारतीय महिला का वीडियो वायरल
May 15, 2026 | 12:46 PMदिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी
May 15, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM














