मुंबई: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है। लेकिन उससे पहले कपिल शर्मा शो की पूरी टीम अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंची। जहां इन्होंने देश के जवानों के साथ खास पल बिताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वहां लोग मौजूद थे। जिन्होंने कपिल शर्मा की टीम की हौसला अफजाई के लिए भारत माता की जय का नारा लगाया। साथ में कपिल शर्मा शो की टीम भी भारत माता की जय का नारा लगाते हुए नजर आई।
अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान देशभक्ति का अनुभव देखने को मिला। कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह इस मौके पर वहां मौजूद दिखाई दिए। सभी लोग नेटफ्लिक्स पर आने वाले शो का प्रमोशन करते हुए नजर आए। सभी ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई थी। जिस पर नेटफ्लिक्स और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ लिखा हुआ था।
ये भी पढ़ें- निया शर्मा बनी बिगबॉस 18 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट
कपिल शर्मा की टीम ने बीएसएफ के जवानों के साथ ढेर सारी मस्ती की। बीएसएफ के जवान भी कपिल शर्मा को चुटकुला सुनाते हुए नजर आए और इस दौरान दर्शक भी सब कुछ देख रहे थे। हौसला अफजाई के लिए कपिल शर्मा ने सभी लोगों का धन्यवाद किया। अर्चना पूरन सिंह शो से बिल्कुल अलग नजर आ रही थीं। ऐसे में उन्हें पहचानना दर्शकों के लिए थोड़ा सा मुश्किल था। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बॉर्डर पर कपिल शर्मा की टीम मौज मस्ती वाले मूड में नजर आई है।