- Hindi News »
- Religion »
- Lunar Eclipse 2025 Chandra Grahan Tips For Today
आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का जरुर रखें ध्यान, ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
Chandra Grahan 2025 : चंद्र ग्रहण आज रविवार की रात को लग रहा है। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान किस तरह की सावधानियां बरतना चाहिए बतायी गई है।
- Written By: दीपिका पाल

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें (सौ. सोशल मीडिया)
Chandra Grahan 2025 Tips: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रविवार की रात को लग रहा है। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश नारायण मिश्रा ने इस ग्रहण के ज्योतिषीय प्रभावों और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश नारायण मिश्रा ने बताया कि भारत के मानक समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण रविवार रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण का मध्यकाल रात 11 बजकर 41 मिनट पर होगा, और इसका समापन सोमवार रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। कुल मिलाकर यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 30 मिनट तक चलेगा, जो इसे इस साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बनाता है। यह ग्रहण भारत, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा, इसलिए धार्मिक दृष्टि से इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य मिश्रा के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। मेष, वृश्चिक, कन्या और धनु राशि के जातकों को इस ग्रहण से नई ऊर्जा, सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।इसके विपरीत, बाकी बची आठ राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इन राशियों के जातकों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, मान-सम्मान की हानि या पारिवारिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
पंडित मिश्रा ने ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय बताए हैं:
मंत्र जाप: जिन राशियों के लिए ग्रहण अनुकूल नहीं है, उन्हें अपने गुरु मंत्र या इष्ट देवता के मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है और ग्रहण के दोष कम होते हैं।
दान: ग्रहण के दौरान दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दान की चीजें (जैसे अनाज, कपड़े) ग्रहण के समय निकालकर अलग रख दें और अगले दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को दान करें।
ये भी पढ़ें- पितृ पक्ष में खास होता है पिशाच मोचन कुंड का महत्व, यहां पितरों को प्रेत योनि से मिलती है मुक्ति
सावधानियां:
गर्भवती महिलाएँ: गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और किसी भी नुकीली या तेज धार वाली चीज का उपयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण की किरणें इस दौरान नुकसान पहुँचा सकती हैं।
नंगी आँखों से न देखें: पंडित मिश्रा ने बताया कि चंद्र ग्रहण को सीधे नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए। इससे मानसिक अशांति और मनोरोग जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
Lunar eclipse 2025 chandra grahan tips for today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AMराज्यसभा समीकरण बदले, मुरुगन-जॉर्ज की हार से MP के नेताओं की उम्मीदें टूटीं
May 05, 2026 | 11:49 AMNagpur धंतोली अतिक्रमण केस में मनपा को राहत, अवैध पार्किंग पर PIL, हाई कोर्ट ने दिया समय
May 05, 2026 | 11:48 AMअशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग: प्रतिभा चाकणकर और बेटे से 8 घंटे पूछताछ; 40 लाख के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा
May 05, 2026 | 11:46 AMRaja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
May 05, 2026 | 11:42 AMतानसा अभयारण्य में 41 पक्षी प्रजातियां दर्ज, वन्यजीव गणना में तेंदुए समेत कई जानवरों की पुष्टि
May 05, 2026 | 11:40 AMNagpur NCP का शक्ति प्रदर्शन, सुनेत्रा पवार के समर्थन में लगे होर्डिंग्स; बारामती जीत के बाद CM बनाने की मांग
May 05, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














