- Hindi News »
- Entertainment »
- Bobby Deol And Sanya Malhotra Bandar Raises A Major Question About Justice
TIFF 2025: बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बंदर की गूंज, कहानी में छुपा बड़ा सवाल
Bobby Deol and Sanya Malhotra Film Bandar: टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ ने शानदार शुरुआत की और दर्शकों व समीक्षकों दोनों का दिल जीत लिया।
- Written By: सोनाली झा

बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बंदर की गूंज
Toronto International Film Festival 2025: निर्देशक अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंदर’ ने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2025 इवेंट में दर्शकों और समीक्षकों के बीच तहलका मचा दिया। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित यह फिल्म सामाजिक और कानूनी ढांचे पर गहरे सवाल खड़े करती है। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बॉबी देओल का दमदार किरदार रहा।
दर्शकों ने उन्हें ऐसे अवतार में देखा, जैसा उन्होंने पहले कभी पर्दे पर नहीं निभाया। क्रिटिक्स का कहना है कि ‘बंदर’ बॉबी देओल के करियर का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस साबित हो सकता है। ‘एनिमल’ और ‘डाकू महाराज’ के बाद यह फिल्म उनके करियर ग्राफ को और ऊंचाई पर ले जा सकती है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा एक सशक्त महिला किरदार में नजर आईं। उन्होंने अपनी दृढ़ता और गहराई से भरे अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, सबा आज़ाद का किरदार भी फिल्म की कहानी में अहम मोड़ लाता है। दोनों ही एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
कहानी में छुपा बड़ा सवाल
अनुराग कश्यप की फिल्में हमेशा से समाज और राजनीति पर तीखा व्यंग्य करती रही हैं। ‘बंदर’ भी इससे अलग नहीं है। फिल्म पुरुषों के प्रति कानून की निष्पक्षता और समाज में न्याय की परिभाषा पर सवाल उठाती है। TIFF में इसकी स्क्रीनिंग के बाद कई दर्शक भावुक हो गए और चर्चा छिड़ गई कि क्या न्याय व्यवस्था वास्तव में सबके लिए समान है। क्रिटिक्स का मानना है कि ये फिल्म बॉबी के करियर के बेस्ट प्रदर्शनों में से एक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
‘धुरंधर’ के जमील जमाली Rakesh Bedi अब नोरा फतेही संग लगाएंगे ठुमके, BTS वीडियो ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
ये भी पढ़ें- अनुपमा डांस कॉम्पिटिशन की बनी विनर, राही की गलती पड़ी भारी, ख्याति ने जताया गुस्सा
निखिल द्विवेदी का प्रोडक्शन
फिल्म का निर्माण अभिनेता और निर्माता निखिल द्विवेदी ने किया है। वह पहले भी ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘सीटीआरएल’ जैसी फिल्मों के जरिए अलग विषयों को पर्दे पर ला चुके हैं। ‘बंदर’ को लेकर उनका मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। भारत में रिलीज से पहले ही फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली है। अब देखना यह होगा कि जब यह सिनेमाघरों में आएगी, तो क्या बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा का यह प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल कर पाएगा।
Bobby deol and sanya malhotra bandar raises a major question about justice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia POCSO Court Verdict: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म: गोंदिया कोर्ट का सख्त फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
May 06, 2026 | 03:35 PMKhatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
May 06, 2026 | 03:31 PMपुणे में आइसक्रीम खिलाने के बहाने की 14 साल की दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आइसक्रीम बेचता था आरोपी
May 06, 2026 | 03:29 PMIPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
May 06, 2026 | 03:29 PMसस्पेंड पुलिसकर्मी का ‘नशा’ उतरा, एसपी ऑफिस के बाहर कर रहा था ड्रामा; महिला ने चप्पलों से पीटा- देखें VIDEO
May 06, 2026 | 03:28 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMनागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













