शरद केलकर (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर का जन्म 1976 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। शरद केलकर 7 अक्टूबर यानी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। शरद बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों से एक है। एक्टर ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मराठी, छोटे पर्दे पर सीरियल और वेब सीरीज में भी काम किया हैं। शरद ने बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उसके जुड़ी खास बातें बताते हैं।
शरद केलकर ने अपनी पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही की है। उन्होंने ग्वालियर के प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की है। शरद ने पढ़ाई पूरी होने के बाद स्पोर्ट्स टीचर के तौर पर एक कॉलेज में काम करना शुरू किया था। शरद को बचपन से ही फिट रहना पसंद था। वह शुरू से ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते थे। इसके बाद एक्टर का रुझान एक्टिंग की तरफ हो गया था।
ये भी पढ़ें- कौन हैं एलिस कौशिक, जो सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में मचाएंगी धमाल
शरद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्टर किया था। शरद ने 2004 में दूरदर्शन के सीरियल आक्रोश में अपने करियर से शुरुआत की थी। उसके बाद शरद ने कई रियलिटी शो होस्ट किया। शरद ने लंबे समय तक सीआईडी, उतरन और कुछ तो लोग कहेंगे सहित कई टीवी सीरियल में काम किया। इसी दौरान शरद ने बॉलीवुड फिल्में में भी काम करना शुरू कर दिया था।
शरद ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला: राम-लीला से पहचान मिली थी। फिल्म में शरद का छोटा सा ही किरदार था लेकिन दर्शकों को खूब पसंद आया। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ शरद शानदार वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी है। फिर शरद ने ‘बाहुबली’ फिल्म में प्रभास के लिए अपनी आवाज डब की थी। शरद ने मोहन जोदड़ो, रॉकी हैंडसम, सरदार गब्बर सिंह, गेस्ट इन लंदन, राक्षस, भूमि और बादशाहो आदि फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- रितेश देशमुख ने ‘बिग बॉस मराठी’ की मेजबानी पर की बात