Dharam Karam Song: कुणाल गांजावाला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज कपूर की ‘एक दिन बिक जाएगा’ गाने की रिकॉर्डिंग से एक प्यारी तस्वीर शेयर की और पुरानी यादों को भी साझा किया।
राज कपूर की ‘धरम करम’ की दुर्लभ तस्वीर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Ek Din Bik Jayega Song: बॉलीवुड लीजेंड राज कपूर की फिल्म ‘धरम करम’ का गाना ‘एक दिन बिक जाएगा’ आज भी संगीत प्रेमियों की जुबां पर रहता है। हाल ही में प्रसिद्ध गायक कुणाल गांजावाला ने इस फिल्म से जुड़ी एक दुर्लभ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की और बताया कि कैसे इस गाने से जुड़े एक शख्स ने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई।
कुणाल ने यह पोस्ट पार्श्व गायिका सुषमा श्रेष्ठा (जिन्हें पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है) को समर्पित किया। साझा की गई तस्वीर में राज कपूर, एस.डी. बर्मन, उनके बेटे आर.डी. बर्मन, संगीतकार मनोहर सिंह, अभिनेता रणधीर कपूर और सुषमा श्रेष्ठा को देखा जा सकता है। इस गाने का एक संस्करण सुषमा श्रेष्ठा और आर.डी. बर्मन ने गाया था, जो इस गीत को यादगार बनाता है।
कुणाल ने इस पोस्ट के साथ अपनी गॉडमदर पूर्णिमा को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, “मेरी प्यारी सुषमा श्रेष्ठा दीदी को आज और हमेशा के लिए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी गॉडमदर होने के लिए धन्यवाद, जिन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में मुझे सभी प्रमुख फिल्म और विज्ञापन स्टूडियो में अपने साथ लेकर गए और मुझे आनंद-मिलिंद, अनु मलिक, आदेश श्रीवास्तव, प्रिय रंजीत बरोट, लुई बैंक्स और लेस्ली लुईस जैसे बड़े संगीतकारों से मिलवाया। आपने मेरे संघर्ष के उस दौर में मेरी प्रतिभा और मेरी आवाज में विश्वास जताया और मुझे अविश्वसनीय अवसर दिया, जो मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था।”
कुणाल ने आगे बताया कि पूर्णिमा उनके शुरुआती करियर में आत्मविश्वास और समर्थन का स्त्रोत रही हैं। जब वह संगीत की दुनिया में नए थे और किसी को उनके बारे में जानकारी नहीं थी, तब पूर्णिमा ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और उनके टैलेंट पर भरोसा जताया। इस पोस्ट में उन्होंने पूर्णिमा की गाते हुए एक दुर्लभ तस्वीर भी साझा की।
कुणाल ने यह भी बताया कि यह वही गाना था जिसे उन्होंने स्टेज पर पहली बार गाया था। इस गीत और पूर्णिमा के योगदान ने उनके करियर की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। इस पोस्ट से उनके फैंस को संगीत और बॉलीवुड के पीछे की प्रेरक कहानियों की झलक भी मिली। हालांकि, अब पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
(एजेंसी इनुपट के साथ)
Kunal ganjawala raj kapoor song ek din bik jayega photo fans recats