
(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ‘जवान’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर ने जवान की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। फिल्म के दमदार एक्शन और शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीतते हुए, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में इसके बढ़ते क्रेज के कारण, अब फिल्म को जापान में 29 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जाना है।
जवान 29 नवंबर, 2024 को जापान में अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है। भारत और दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब जवान, जापान में भी जादू बिखेरने के लिए तैयार है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म जापान में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ने वाली है। ऐसे में इस एक्साइटिंग अनाउंसमेंट को करने के लिए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर की है।
शाहरुख खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि एक कहानी जस्टिस की, बदले की, विलेन और हीरो की, एक कहानी जवान की, आ रही है जापान के ट्यीटर्स में पहली बार। तो रह गया बाद एक सवाल- रेडी? जिस आग और एक्शन को आप सभी ने पसंद किया था, वह जापान में बड़े पैमाने पर आ रही है। जवान 29 नवंबर 2024 को जापान में रिलीज होगी। साल 2023 की बड़ी फिल्मों में जवान एक है।
ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान की द बकिंघम मर्डर्स दो भाषाओं में होगी रिलीज
इसने उस साल किसी भी अन्य भारतीय फिल्म से ज़्यादा पैसा कमाया। यह दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। शाहरुख खान की जवान निर्देशक एटली की पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और सहित कई अन्य बेहतरीन कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
शाहरुख खान की ‘जवान’ एक ऐसी फिल्म है जो दिलों को छूती है – इसमें जज़्बात, जुड़ाव और ड्रामा है। देशभक्ति की यह प्रेरक कहानी, न्याय और देश की अखंडता के लिए लड़ने के शाहरुख के किरदार के अटूट जज़्बे को दर्शाती है। फिल्म में शाहरुख खान को हम सभी ने पसंद किया, उनकी तारीफ की और उन्हें प्यार दिया। यह प्रीमियर देशभक्ति और सामाजिक न्याय के अपने असरदार संदेश के साथ इस उत्साह को और बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें- युध्रा के लेटेस्ट सॉन्ग में दिखा सिद्धांत चतुर्वेदी-राघव जुयाल का दमदार डांस मूव्स






