- Hindi News »
- Entertainment »
- Arjun Rampal Confirms Engagement Gabriella Demetriades
अर्जुन रामपाल ने की सगाई की पुष्टि, जानें कौन हैं एक्टर की मंगेतर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स
Arjun Rampal Engagement: अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई की पुष्टि कर दी है। अर्जुन और गैब्रिएला पिछले करीब छह साल से रिलेशनशिप में हैं और उनके दो बेटे भी हैं।
- Written By: सोनाली झा

अर्जुन रामपाल ने की सगाई की पुष्टि
Arjun Rampal Fiance Gabriella Demetriades: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं। अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई की पुष्टि कर दी है। इसके बाद से फैंस और सोशल मीडिया पर यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स कौन हैं और उनका करियर सफर कैसा रहा है।
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स बीते करीब छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी। इस रिश्ते से उनके दो बेटे हैं, लेकिन इसके बावजूद कपल ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिसिटी का हिस्सा नहीं बनाया। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल ने बेहद सहज अंदाज में यह खुलासा किया कि वे और गैब्रिएला सगाई कर चुके हैं।
अर्जुन रामपाल का बड़ा फैसला
अर्जुन रामपाल ने बताया कि यह फैसला जानबूझकर निजी रखा गया था और किसी तरह का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का जन्म और पालन-पोषण साउथ अफ्रीका में हुआ। बहुत कम उम्र से ही उनका झुकाव फैशन और ग्लैमर की दुनिया की ओर था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उनके आत्मविश्वास और यूनिक लुक ने उन्हें जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
‘तुम्हारा चेहरा नेगेटिव है’, Rubina Dilaik को डायरेक्टर ने कही थी चुभने वाली बात, सालों बाद छलका दर्द
Mouni Roy और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार ! सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Dhurandhar 2 Collection: ओटीटी रिलीज से पहले 1800 करोड़ क्लब के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’, 54वें दिन भी की कमाई
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की असली पहचान
हालांकि गैब्रिएला ने खुद को सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की और अपने करियर को एक मजबूत दिशा देने पर काम किया। समय के साथ गैब्रिएला ने खुद को एक सफल फैशन एंटरप्रेन्योर के रूप में स्थापित किया। उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया, लेकिन उनकी असली पहचान फैशन इंडस्ट्री में एक बिजनेसवुमन के तौर पर बनी।
अर्जुन रामपाल की पर्सनल लाइफ
गैब्रिएला ने अपना खुद का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया, जो मॉडर्न और सस्टेनेबल फैशन पर फोकस करता है। इसके अलावा उन्होंने एक विंटेज फैशन प्लेटफॉर्म भी शुरू किया, जहां पुराने लेकिन क्लासिक फैशन को नए अंदाज में पेश किया जाता है। गौरतलब है कि गैब्रिएला से पहले अर्जुन रामपाल मॉडल मेहर जेसिया से शादीशुदा थे, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। अर्जुन रामपाल कई बार यह कह चुके हैं कि वे अपने सभी बच्चों और रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखने में विश्वास रखते हैं।
Arjun rampal confirms engagement gabriella demetriades
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PMचंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 02:39 PMसंभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
May 12, 2026 | 02:38 PMनई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMWork From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
May 12, 2026 | 02:27 PM8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
May 12, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














