-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Japan Fiji Earthquake Light Sky Mysterious Tremors
Japan Earthquake: जापान से फिजी तक भूकंप के झटके, आसमान में दिखी ‘रहस्यमय’ रोशनी
- Written By: प्रिया सिंह
Earthquake Light EQL: शुक्रवार सुबह जापान और फिजी में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले, उत्तरी जापान में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप से ठीक पहले आसमान में चमकीली नीली रोशनी दिखी थी।

जापान और फिजी में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए (सोर्स- सोशल मीडिया)
Japan Fiji Earthquake Light: जापान और फिजी जैसे भूकंप-प्रवण क्षेत्रों में एक बार फिर धरती कांप उठी है। जहां तीन दिन पहले जापान 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से जूझ रहा था, वहीं शुक्रवार को इन दोनों क्षेत्रों में 5.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, टोक्यो के निकट और फिजी में ये भूकंप आए। इन हालिया घटनाओं के साथ ही, उत्तरी जापान में भूकंप से पहले आसमान में एक रहस्यमय चमकीली नीली रोशनी दिखाई दी, जिसने वैज्ञानिक समुदाय में दिलचस्पी बढ़ा दी है।
जापान में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप
शुक्रवार, 12 दिसंबर की सुबह जापान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:39 बजे आया।
एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो से 680 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व (NNE) में था और यह सतह से 62 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ। यह हालिया झटका उस शक्तिशाली 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद आया है जिसने जापान में आम जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
भूकंप से पहले आसमान में दिखी रहस्यमय रोशनी
हाल ही में, उत्तरी जापान के आओमोरी इलाके में एक दिलचस्प प्राकृतिक घटना देखने को मिली। 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से ठीक पहले आसमान में एक चमकीली नीली रौशनी दिखाई दी। कई लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल फोन कैमरों में कैद किया। इस घटना को भूकंप रोशनी (Earthquake Light – EQL) नामक एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना माना जाता है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि जब पृथ्वी की परत पर भूकंपीय तनाव (Seismic Stress) बढ़ता है, तो इससे विद्युत आवेश (Electric Charge) उत्पन्न होता है। यह आवेश फिर जमीन के ऊपर की हवा को आयनित (Ionize) कर देता है, जिसकी वजह से आसमान में यह रहस्यमय रोशनी दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें: White House: ट्रंप शांति समझौते में देरी से निराश, ‘सिर्फ मीटिंग’ के लिए तैयार नहीं
फिजी को भी लगे भूकंप के झटके
जापान के साथ ही, प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश फिजी को भी शुक्रवार की सुबह भूकंप ने दहलाया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, फिजी के निकट भी रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप भी भारतीय समयानुसार लगभग उसी समय, 3:38 बजे, आया।
एजेंसी ने जानकारी दी कि इसका केंद्र फिजी की राजधानी सुवा से 356 किलोमीटर पूर्व (E) में था। हालांकि, यह भूकंप सतह से बहुत अधिक गहराई में, यानी 553 किलोमीटर की गहराई में आया, जो अक्सर सतह पर कम नुकसान पहुंचाता है।
Japan fiji earthquake light sky mysterious tremors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














