
(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर, 1972 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। अनुराग कश्यप आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। डायरेक्टर के पिता श्री प्रकाश सिंह यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता थे। अनुराग कश्यप को फिल्मों का चस्का कॉलेज की पढ़ाई के दिनों से ही था। इसके लिए डायरेक्टर दिल्ली से मुंबई आ गए।
अनुराग कश्यप को मुंबई आते ही काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। अनुराग ने पृथ्वी थियेटर के कैंटीन में वेटर की नौकरी कर ली। कभी मुंबई की सड़कों पर रात गुजारी, तो कभी खाने के लिए पाई-पाई के मोहताज हो गए थे। मनोज बाजपेयी से अनुराग की मुलाकात उनकी लाइफ के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। मनोज ने उन्हें रामगोपाल वर्मा से मिलवाया जिसके बाद उन्हें सत्या लिखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सत्या की कामयाबी ने अनुराग कश्यप के संघर्ष को खत्म कर दिया। इस फिल्म के बाद अनुराग ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्म बनाई, जो बनते ही विवादों में घिर गई। हालांकि ब्लैक फ्राइडे ने अनुराग के कैलिबर का एहसास करवा दिया। इसके बाद देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलाल, मुक्काबाज जैसी फिल्में बनाई। आज अनुराग निर्देशन कम और फिल्म निर्माण में ज्यादा सक्रिय हैं।
अनुराग कश्यप ने दो बार शादी की थी, लेकिन उनकी दोनों शादियां नहीं चल पाईं। अनुराग कश्यप की पहली शादी आरती बजाज से हुई थी, फिर उनसे तलाक के बाद अनुराग की अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, अनुराग की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही। साल 2015 में उनका कल्कि से भी तलाक हो गया।
अनुराग कश्यप आज भी की अपनी दोनों एक्स वाइफ से दोस्ती जारी है। तलाक के बाद अनुराग कश्यप का नाम कई महिलाओं से जुड़ा, जो काफी सुर्खियों में रहा।प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अनुराग अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग की टोटल संपत्ति 850 करोड़ रुपये थे।






