-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 32 International Players Including Chris Gayle Shakib Al Hasan Stuck In Srinagar Hotel As Ihpl Organisers Fled Away
जम्मू कश्मीर में क्रिस गेल की हुई बेइज्जती, यूनिवर्स बॉस समेत 32 खिलाड़ियों के साथ हो गया ‘खेला’
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Chris Gayle: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इंडियन हेवन प्रीमियर लीग के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ। आयोजक बिना बताए फरार हो गए और होटल का बिल न चुकाने के कारण 32 इंटरनेशनल खिलाड़ी वहीं फंस गए।

क्रिस गेल (फोटो- सोशल मीडिया)
IHPL 2025: श्रीनगर में क्रिकेट के नाम पर एक बड़ी अजीब घटना सामने आई है। यहां चल रही इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (IHPL) में हिस्सा लेने पहुंचे क्रिस गेल, शाकिब अल हसन, तिसारा परेरा जैसे 32 से अधिक पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ बड़ा धोखा हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत तो भव्य तरीके से हुई, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया जब आयोजक होटल से रफूचक्कर हो गए और खिलाड़ियों को वहीं फंसा छोड़ दिया।
होटल में फंसे खिलाड़ी-आयोजक हुए लापता
टूर्नामेंट की शुरुआत 25 अक्टूबर को हुई थी और इसमें अंतरराष्ट्रीय व घरेलू स्तर के लगभग 70 खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन 2 नवंबर को खबर आई कि आयोजक बिना किसी को कुछ बताए होटल छोड़कर गायब हो गए। होटल और अन्य सेवाओं की कोई पेमेंट नहीं की गई थी, जिसके कारण खिलाड़ियों को होटल से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली।
बताया गया कि खिलाड़ियों को चेकआउट से रोक दिया गया, क्योंकि आयोजकों की तरफ से बिलों का भुगतान नहीं हुआ था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस गेल 1 नवंबर को ही होटल से चेकआउट कर निकल गए थे, लेकिन बाकी खिलाड़ी फंसे रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IND A vs SL A Final: खिताबी मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी से घातक पारी की उम्मीद
अंपायर ने बताया पूरा घटनाक्रम
टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका निभा रहीं मेलिसा जुनिपर ने बताया कि आयोजक बिना किसी सूचना के होटल छोड़कर चले गए। इसके बाद सभी खिलाड़ियों और अंपायरों ने मिलकर होटल प्रशासन से बातचीत की और समझौता किया ताकि वे अपने-अपने घर लौट सकें।
होटल अधिकारियों के मुताबिक, आयोजकों ने करीब 10 दिन पहले लगभग 150 कमरे बुक कराए थे, लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया। होटल प्रबंधन को उम्मीद थी कि भुगतान मैचों के बाद किया जाएगा, मगर आयोजक अचानक गायब हो गए।
घरेलू खिलाड़ियों का दावा
जम्मू-कश्मीर की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले एक खिलाड़ी ने दावा किया कि आयोजकों ने टूर्नामेंट के खर्चे का सही अनुमान नहीं लगाया था। उन्होंने आशंका जताई कि स्पॉन्सर ने आखिरी समय पर हाथ खींच लिया, जिससे आयोजन की पूरी व्यवस्था बिखर गई। इस आर्थिक संकट के चलते आयोजकों को होटल और अन्य खर्चों का भुगतान करने में असमर्थता हुई और वे भाग गए।
सरकार ने ठुकराई जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस लीग में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने परिषद से जरूरी सुविधाएं और पुलिस बल की मांग की थी, जो पूरी कर दी गई थी। साथ ही परिषद की फीस का भी भुगतान आयोजकों ने पहले ही कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि लीग बंद होने के कारणों की जानकारी उन्हें नहीं है और यह पूरी तरह आयोजकों की जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें: कपड़े की गेंदों से वर्ल्ड कप की चमक तक…ये है रेणुका ठाकुर की जज्बे भरी कहानी
खिलाड़ियों की नाराजगी और जांच की मांग
यह घटना अब चर्चा का विषय बन गई है। खिलाड़ी इस बात से बेहद नाराज हैं कि उन्हें बिना किसी गलती के ऐसी स्थिति में फंसा दिया गया। कई खिलाड़ियों ने इस मामले की जांच की मांग की है ताकि भविष्य में किसी टूर्नामेंट के नाम पर खिलाड़ियों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी दोबारा न हो।
32 international players including chris gayle shakib al hasan stuck in srinagar hotel as ihpl organisers fled away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
Jun 21, 2026 | 07:27 PMMP News: राज्य सेवा से IPS में पदोन्नति के लिए 25 जून को DPC; IAS पदोन्नति प्रक्रिया अभी लंबित
Jun 21, 2026 | 07:25 PMवायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PMसुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क
Jun 21, 2026 | 07:21 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
Jun 21, 2026 | 07:21 PM6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स
Jun 21, 2026 | 07:13 PM‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
Jun 21, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














