खाली पेट 2 लौंग चबाने का चमत्कार जानिए, इन बीमारियों का दुश्मन है यह मसाला

Benefits of Chewing Cloves: आयुर्वेद में लौंग को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है, जो शरीर की आग्नि यानी पाचन शक्ति को बढ़ाती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रोज़ाना लौंग चबाने के कौन से फायदे मिलते हैं।
खाली पेट 2 लौंग चबाने का चमत्कार जानिए, इन बीमारियों का दुश्मन है यह मसाला
रोज सुबह खाली लौंग चबाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Laung Chabane Ke Fayde: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दवाइयों पर निर्भर हो गए हैं। लेकिन, आयुर्वेद कहता है कि इन छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। जैसे-लौंग।लौंग किचन में आसानी से मिल जाने वाला एक ऐसा मसाला हैं।

ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि बड़ी से बड़ी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने वाली औषधि है। इसके औषधीय गुण इसे एक चमत्कारी घरेलू दवा बना देते हैं।

आयुर्वेद में लौंग को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है, जो शरीर की आग्नि यानी पाचन शक्ति को बढ़ाती हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि रोज़ाना लौंग चबाने के कौन से फायदे मिलते हैं?

रोज सुबह खाली लौंग चबाने के फायदे

  • पाचन तंत्र मजबूत होता है

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट लौंग चबाने से गैस, जलन, खट्टी डकार और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह लिवर को एक्टिव करता है और पेट साफ करने में मदद करता हैं। अगर आप भी गैस, जलन, खट्टी डकार और कब्ज जैसी प्रोब्लेम्स से परेशान है तो आप सुबह खाली लौंग चबा सकते हैं।

  • हार्ट के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, लौंग चबाने से सिर्फ गैस, जलन, खट्टी डकार से राहत नहीं मिलती हैं।बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रहता हैं। इससे हार्ट अटैक और हाई बीपी का खतरा भी कम होता हैं।

  • जोड़ों के दर्द में राहत

एक्सपर्ट्स बताते है कि, रोज सुबह खाली लौंग चबाने से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती हैं। लौंग एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो सूजन और दर्द को कम करती हैं। अगर आप भी जोड़ों की दिक्कतों से परेशान हैं तो रोज लौंग चबाना शुरू करें।

  • कैंसर से बचाव

आपको बता दें, लौंग चबाने से जोड़ों के दर्द के अलावा कैंसर से भी बचाव करता हैं।लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी सुबह खाली पेट लौंग चबाने की सलाह देते हैं।

  • सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट लौंग चबाते हैं तो गले की खराश, नाक बंद और खांसी में राहत मिल सकती हैं। इसके एंटीवायरल गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com