- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Maregaon Gas Cylinder Black Marketing Raid 70 Cylinders Seized
यवतमाल-मारेगांव में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 70 सिलेंडर जब्त
Yavatmal Police Action: यवतमाल और मारेगांव में प्रशासन ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर छापेमारी कर 70 सिलेंडर जब्त किए और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की।
- Written By: आंचल लोखंडे

Gas Cylinder (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Gas Cylinder Raid: खाड़ी युद्ध के चलते बीते कुछ दिनों से जिले में घरेलू इस्तेमाल के गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। इस मौके का लाभ उठाते हुए सिलेंडर की कालाबाजारी कर उसे 2 से 3 हजार रुपये में बिक्री का व्यवसाय फलफुल रहा था। इस बीच प्रशासन व्दारा गुरुवार को यवतमाल शहर समेत मारेगांव में छापामार कार्रवाई कर बड़े पैमाने पर सिलेंडर जब्त किए। यवतमाल और मारेगांव में मिलकर कुल 70 सिलेंडर जब्त किए गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार धामणगांव रोड स्थित सूरज नगर इलाके में किराए के कमरे में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई की। यवतमाल शहर की डीबी टीम, तहसील कार्यालय और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर कुल 30 सिलेंडर जब्त किए। छापेमारी के दौरान कमरे से 28 खाली घरेलू गैस सिलेंडर और 2 खाली व्यावसायिक सिलेंडर बरामद हुए। इस मामले में प्रकाश सोमनदास मंगतानी (60), पराग सुरेश तिडके (44) और संजय शंकर घोसे (41), सभी निवासी यवतमाल, के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद निरीक्षण अधिकारी निलेश भास्कर कलसकर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Metro Line 4 Accident: मुलुंड में मेट्रो साइट पर फिर हादसा, 3 महीने में दूसरा हादसा
Kamala Nehru Park: मुंबई की ऐतिहासिक ‘जूता हाउस’ संरचना का होगा पुनरुद्धार, 45 दिनों में पूरा होगा काम
By Election Result 2026: बारामती और राहुरी सीटों पर सुनेत्रा और अक्षय का दबदबा कायम, जानें क्या है हाल
Mira Bhayandar Ambulance Charges: मीरा-भाईंदर में एम्बुलेंस-शव वाहन शुल्क पर विवाद, पारदर्शिता की मांग तेज
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश बैसाने, प्रभारी पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर काले तथा तहसीलदार योगेश देशमुख के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में अपराध अन्वेषण दल के प्रमुख गणेश सपकाल, दीपक घोगरे, रावसाहेब शेंडे, किरण पडघण, गौरव ठाकरे, पवन नांदेकर, पवन तडसे, प्रदीप कुरडकर, मयूर तेल्लेवार, प्रतीक नेवरे, निरीक्षण अधिकारी निलेश कलसकर, आपूर्ति निरीक्षक सीमा दोंदल और राजस्व सहायक विष्णु डोलस शामिल थे।
मारेगांव में भरे व खाली 40 सिलेंडर किए जब्त
गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितता पाए जाने पर तहसीलदार उत्तम नीलावाड ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक और वितरक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 40 भरे और खाली सिलेंडर तथा वाहन जब्त किया। तहसीलदार उत्तम नीलावाड बुधवार को शासकीय वाहन से नरसाला गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर लगभग 11:45 बजे करणवाड़ी बस स्टॉप के पास कुंभा रोड पर MH 29 BE 2737 नंबर के वाहन में एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर लोड कर वितरण किया जा रहा था।
ये भी पढ़े: यवतमाल सड़क बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त मानसून से पहले मरम्मत न होने पर ठेकेदारों और अफसरों होगी बड़ी कार्रवाई
इस संबंध में तहसीलदार ने वाहन चालक महेश हरिदास कावड़े से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद गैस वितरक चोखाजी दारुडे को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि यह सिलेंडर नरसाला और कुंभा गांव में वितरण के लिए भेजे गए थे। हालांकि, चालक और वितरक के बयान में विसंगति तथा वितरण के दौरान ग्राहकों की सूची उपलब्ध न होने के कारण प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
Yavatmal maregaon gas cylinder black marketing raid 70 cylinders seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान
May 04, 2026 | 11:06 AMनागपुर में अधूरी राहत, भांडे प्लॉट-दिघोरी फ्लाईओवर फिर लेट, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दी नई तारीख
May 04, 2026 | 11:06 AMKeralam Election Results: एलडीएफ का किला ढह रहा है? मुख्यमंत्री विजयन समेत 14 मंत्री चल रहे पीछे
May 04, 2026 | 11:01 AMMumbai Metro Line 4 Accident: मुलुंड में मेट्रो साइट पर फिर हादसा, 3 महीने में दूसरा हादसा
May 04, 2026 | 11:00 AMवाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद
May 04, 2026 | 10:51 AMनागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
May 04, 2026 | 10:51 AMSalman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
May 04, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













