नागपुर में गैस संकट: बुकिंग के बाद भी 1 महीने तक इंतजार, एजेंसियों की मनमानी से लोग त्रस्त; हेल्पलाइन भी बेअसर

Nagpur LPG Shortage: नागपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान। बुकिंग के बाद भी 1 महीने तक सिलेंडर नहीं मिल रहा, हेल्पलाइन भी बेअसर। एजेंसियों पर मनमानी के आरोप।
Gas Crisis in Nagpur: One-Month Wait Even After Booking; Residents Harassed by Arbitrary Agency Practices—Helpline Proves Ineffective
नागपुर गैस संकट,(प्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Gas Cylinder Delay: नागपुर जिला प्रशासन कितना भी दावा कर ले कि सिटी में घरेलू सिलेंडरों का पर्याप्त स्टाक है लेकिन हकीकत यह है कि लोगों को नंबर लगाने के 1-1 महीने तक एजेंसियों द्वारा सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर का कोई रिस्पांस नहीं होने की जानकारी भी अनेक त्रस्त ग्राहकों ने दी।

सीएम की सिटी में गैस कंपनियों व एजेंसियों द्वारा की जा रही मनमानी से नागरिक त्रस्त हो गये हैं। सर्वाधिक शिकायतें एचपी के वितरकों की आ रही हैं। दक्षिण नागपुर में कमला नेहरू मार्केट सक्करदरा चौक स्थित एचपी कंपनी के गैस वितरक मे। ईजी होम एप्लायंसेस द्वारा ग्राहकों को बुकिंग के बाद भी 1-1 महीने तक सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है।

रोज ही सुबह से ग्राहकों की भीड़ सिलेंडर के लिए उमड़ रही है लेकिन सिलेंडर का ट्रक नहीं उतने की ही जानकारी दी जा रही है, एक त्रस्त ग्राहक ने बताया कि एजेंसी ने जो फोन नंबर दिये हुए हैं अब वह या तो बंद बता रहा है या फिर अस्तित्व में नहीं है का संदेश आ रहा है। मजबूरी में उन्हें कार्यालय आकर पूछताछ करनी पड़ रही है। एक मोबाइल नंबर दिया गया है लेकिन उसे कोई उठाता ही नहीं।

चूल्हे पर बनाना पड़ रहा भोजन

एक त्रस्त ग्राहक ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च को सिलेंडर का नंबर लगाया था। बुकिंग नंबर 521117 है और जिसका ओटीपी 5678 का मैसेज आया था। उपभोक्ता नंबर 613010 है। नंबर लगाए एक महीना बीत गया लेकिन सिलेंडर नहीं आया। कई चक्कर वे लगा चुके हैं लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। मजबूरी में अब बीते 10-15 दिनों से घर में लकड़ी का चूल्हा जलाकर भोजन बनाना पड़ रहा है। धुएं से आंखें लाल हो रही हैं। घर में बुजुर्ग हैं जो परेशान हो रहे हैं।

निर्धारित समय में सिलेंडर पहुंचाएं घर

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण सुचारु रूप से हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर गैस वितरक कंपनियों से आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है। जो ग्राहक ईमानदारीपूर्वक अपने मोबाइल के माध्यम से गैस कंपनी के एप पर पंजीकरण कर रहे हैं, ऐसे ग्राहकों को किसी भी स्थिति में निर्धारित समयावधि के भीतर घर तक सिलेंडर पहुंचाना एजेंसी की जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने संबंधित बैठक में ग्राहकों के घर तक सिलेंडर पहुंचाने का निर्देश गैस एजेंसी संचालकों और गैस वितरक कंपनियों के प्रतिनिधियों को दिया। बैठक में जिला वितरण अधिकारी विनोद काले तथा गैस कंपनियों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जिन ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके लिए जिले के सभी सेतु सुविधा केंद्रों पर ई-केवाईसी निःशुल्क करने के निर्देश जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com