UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन

UP Board Toppers 2026: यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों में सीतापुर की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। 10वीं में कशिश और अंशिका, जबकि 12वीं में शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप कर परचम लहराया।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो चुका है और साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी प्रकाशित की है। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों का जलवा बरकरार रहा है। रिजल्ट में केवल एक लड़के का नाम शामिल है, बाकी सभी टॉपर्स लड़कियां हैं। सबसे ज्यादा जश्न सीतापुर में मनाया जा रहा है, क्योंकि इसी जिले के एक स्कूल से 10वीं और 12वीं दोनों की टॉपर्स निकली हैं। सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्राएं इस सफलता की वजह हैं। 10वीं में कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है, वहीं अंशिका वर्मा ने भी समान अंकों के साथ साझा टॉप किया। 12वीं में इसी स्कूल की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में फर्स्ट स्थान प्राप्त किया और अकेली टॉपर बनीं। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक छात्रों की मेहनत और अनुशासन को सफलता की मुख्य वजह मानते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों के समर्पण ने यह उपलब्धि संभव बनाई। इस शानदार प्रदर्शन के बाद स्कूल और छात्राओं को राज्य भर में सराहना मिल रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com