- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Orange Gate Marine Drive Tunnel Extension Girgaon Mmrda
ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनेल गिरगांव तक बढ़ेगी, एमएमआरडीए का प्रस्ताव, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई की गहरी सड़क सुरंग
Mumbai Tunnel Project: मुंबई में एमएमआरडीए ने ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव अंडरग्राउंड टनल को गिरगांव चौपाटी तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और अटल सेतु से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

Girgaon Chowpatty Extension (सोर्सः सोशल मीडिया)
Girgaon Chowpatty Extension: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ट्रैफिक की समस्या हल करने के लिए मेट्रो रेल, कोस्टल रोड के विस्तार के साथ अंडरग्राउंड टनेल रोड का काम भी तेजी से चल रहा है। मुंबई के पश्चिमी हिस्से मरीन ड्राइव को सीधे पूर्वी हिस्से के ऑरेंज गेट को जोड़ने के लिए टनल रोड बनाई जा रही है। यह मुंबई की सबसे गहरी शहरी टनेल है। इस बीच एमएमआरडीए ने ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव सुरंग को गिरगांव चौपाटी तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एमएमआरडीए ने ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव भूमिगत सुरंग के निकास द्वार को गिरगांव चौपाटी के पास उत्तर की ओर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है। संशोधित योजना को तटीय क्षेत्र प्राधिकरण से नई मंजूरी मिलने वाली है।अधिकारियों के अनुसार बदलाव से इस इलाके में बढ़ते ट्रैफिक को बेहतर ढंग से नियोजित किया जा सकेगा। जिससे दोनों बिंदुओं के बीच यात्रा का समय लगभग पांच मिनट तक और कम हो जाएगा।
ट्रैफिक जाम से मुक्ति
संशोधित योजना के अनुसार, सुरंग का निकास बिंदु वानखेड़े स्टेडियम के पास से उत्तर की ओर स्थानांतरित कर दिया गया है और अब यह गिरगाँव चौपाटी के पास स्थित हिंदू जिमखाना के निकट होगा। अधिकारियों के अनुसार, सुरंग के विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सिफारिश के बाद लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
लोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
भारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
सबसे गहरी टनलिंग
उल्लेखनीय है कि मुंबई कोस्टल रोड की सुरंगें मालाबार हिल के नीचे 72 मीटर की अधिकतम गहराई तक बनी हैं। लेकिन ऑरेंज गेट प्रोजेक्ट खास तौर पर मुंबई के घनी आबादी वाले क्षेत्र व बड़ी इमारतों के नीचे से गुजरने वाली है। इसलिए इसे 75 मीटर से अधिक की टनलिंग कर बनाया जा रहा है। एमएमआरडीए के अनुसार ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनल का मेन ड्राइव शुरू हो चुका है।
ये भी पढ़े: Mumbai Metro 5A को 18,130 करोड़ रुपए की मंजूरी, ठाणे-भिवंडी-कल्याण के सफर में बड़ा बदलाव
यह भारत के सबसे कठिन शहरी रोड टनलिंग प्रोजेक्ट्स में से एक है। ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव के मेन टनलिंग ड्राइव की शुरुआत होने से अब प्रोजेक्ट के काम में और तेजी आएगी। मुंबई की मुश्किल कोस्टल जियोलॉजी के लिए खास तौर पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी स्लरी शील्ड TBM टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) तेजी से टनलिंग का काम कर रही है। कुछ ही दिनों में 70 मीटर से ज्यादा की खुदाई कर ली है।
अटल सेतु से जुड़ेगी
ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनल और ईस्टर्न फ्री वे से होते हुए सीधे अटल सेतु से जुड़ेगी। जबकि पश्चिमी तट के साथ इसे सीधा लिंक मिलेगा। वाहन मात्र 5 मिनट में मरीन ड्राइव से ईस्टर्न फ्री वे पर पहुंच जाएंगे। 8,056 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट साउथ मुंबई के सबसे भीड़-भाड़ वाली सड़कों को बाईपास करने के लिए एमएमआरडीए द्वारा डिज़ाइन किया गया। यह अलाइनमेंट लगभग 700 इमारतों, हेरिटेज साइट्स और मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के नीचे से सुरक्षित रूप से गुजरने के लिए 12 से 52 मीटर की औसत गहराई बनाए रखता है। यह अंडरग्राउंड सड़क ऑरेंज गेट से डी’मेलो रोड पर पुराने एल्फिंस्टन ब्रिज, रेलवे ट्रैक, जेजे फ्लाईओवर, भिंडी बाज़ार, खेतवाड़ी और लैमिंगटन रोड के नीचे से गुज़रने वाली है। यह मेट्रो 3 लाइन के नीचे से भी गुजरने वाली है। बताया गया कि प्रोजेक्ट लगभग 16% पूरा हो चुका है। इसे जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य राज्य सरकार ने रखा है।
7 किमी की जुड़वा सड़क सुरंग
इस टनल प्रोजेक्ट की कुल लंबाई लगभग 9.96 किमी है,जिसमें से लगभग 7 किमी ज़मीन के नीचे जुड़वा सुरंग बनाई जा रही है। ट्विन-ट्यूब सुरंगें, जिनमें से हर एक में दो ट्रैफिक लेन (3.2 मीटर चौड़ाई) और एक डेडिकेटेड इमरजेंसी लेन (2.5 मीटर) होगा। पहली टनल, जो अभी बन रही है, 3.45 किमी तक फैली हुई है। यह सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे कॉरिडोर और मुंबई मेट्रो लाइन 3 के नीचे से गुज़रने वाली है। इसका विस्तार गिरगांव चौपाटी तक होने से लंबाई और खर्च दोनों में बढ़ोतरी होने वाली है।
Mumbai orange gate marine drive tunnel extension girgaon mmrda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













